Virat Kohli और सोनाक्षी सिन्हा ने रोहित शर्मा की शादी में किया था धमाकेदार डांस, अब वायरल हो रहा हैं वीडियो
Virat Kohli Sonakshi Sinha Dance Video क्रिकेटर विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों को साड़ी का फॉल सा गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Virat Kohli Sonakshi Sinha Dance Video: क्रिकेटर विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा का एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ने क्रिकेटर रोहित शर्मा की शादी में साड़ी का फॉल सा गाने पर शानदार डांस किया था। अब दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक फैन पेज ने शेयर किया है। इसमें दोनों मजेदार अंदाज में डांस करते हुए देखे जा सकते हैं।
विराट कोहली ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं
विराट कोहली जहां एक और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं, उनका डांसिंग स्किल्स अब फैंस को देखने मिला है। रोहित शर्मा ने दिसंबर 2015 में शादी की थी। अब उस समय का यह वीडियो वायरल हो रहा है। विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा के फैंस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि विराट कोहली डांसिंग के अलावा सिंगिंग भी करते हैं। उन्होंने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में 2017 में एक शानदार गाना भी गाया था।
View this post on Instagram
विराट कोहली कई बार मैदान पर भांगड़ा करते नजर आते हैं
विराट कोहली को पंजाबी गाने काफी पसंद है। वह गुरदास मान के काफी बड़े फैंस है। गुरदास मान ने उनकी शादी में परफॉर्म किया था। विराट कोहली कई बार मैदान पर भांगड़ा करते नजर आते हैं। विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैचों में भारत की ओर से खेल रहे हैं। इन दिनों वह फॉर्म में नहीं है। इसके चलते फैंस एक्स्पेक्ट कर रहे हैं कि वह आगामी इनिंग में अच्छी बैटिंग करेंगे। चार मैचों की टेस्ट मैच सीरीज में भारत 2-0 से लीड कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan को पोस्ट वर्कआउट किया गया स्पॉट, ट्रोल्स ने कहा- एक्टिंग क्लास भी जाना चाहिए
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने शाहिद कपूर के साथ गाने पर डांस किया था
सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर के साथ साड़ी का फॉल सा गाने पर डांस किया था। इसपर दोनों ने शानदार डांस किया था। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसपर फैंस भी दिल खोलकर कमेंट्स कर रहे है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।