Virat Kohli ने तीसरी मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर की अनदेखी तस्वीर, तो अनुष्का ने आने वाले बेबी को लेकर लिखी ये बात
विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 में शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद ही शादी का फैसला लिया था और यह शादी उस साल की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से एक थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Virat Kohli Anushka Sharma Marriage Anniversary : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर के जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। अनुष्का इनदिनों प्रेग्नेंसी के दौरान के सभी पलों को एंजॉय कर रही हैं। लगातार अनुष्का की बेबी बंप फॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसी बीच अनुष्का और विराटे अपनी शादी की तीसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज यानी 11 दिसंबर को दोनों की मैरिज एनिवर्सरी है। आज दोनों की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर विराट ने अपनी खूबसूरत पत्नी को खूबसरत अंदाज में एनिवर्सरी विश किया है। विराट ने एक खास तस्वीर शेयर की है। इस अनदेखी तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
3 years and onto a lifetime together ❤️ pic.twitter.com/a30gdU87vS
— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2020
विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का शर्मा की शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उनके शादी के दौरान की है। इसमें अनुष्का की स्माइल देखने लायक है। इस फोटो को विराट ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विराट कोहली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘साल और जीवन भर का एक साथ।' कैप्टन की इस तस्वीर को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता सा लगा हुआ है। विराट-अनुष्का को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी ढेरों बधाईंया दे रहे हैं। कुछ ही समय में सैकड़ों लोग इस तस्वीर को शेयर कर चुके हैं। विराट कोहली ने इसी तस्वीर को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
वहीं अगर अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने ने भी इस खास दिन पर एक स्पेशल फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में दोनों ही बेड़े रोमांटिक अदांज में खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अनुष्का अपने पति विराट को पीछे से हग करती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'एक साथ हमारे तीन साल पूरे हुए और जल्द ही हम तीन एक साथ होंगे...मिस यू।' एक्ट्रसेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर हैं।
आपको बता दें कि दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबरए 2017 में शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद ही शादी का फैसला लिया था और यह शादी उस साल की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों ही स्टार्स की सोशल मीडिया पर भी शानदार फैन फॉलोइंग है।