विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anushka Sharma Virat Kohli: विराट और अनुष्का ने किए महाकाल के दर्शन, कंगना ने वीडियो शेयर कर किया रिएक्ट

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 04 Mar 2023 08:10 PM (IST)

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान दोनों ने ...और पढ़ें

Virat kohli and Anushka sharma visited Mahakal Kangana ranaut reacted by sharing the video, photo cedit - social media
Virat kohli and Anushka sharma visited Mahakal Kangana ranaut reacted by sharing the video, photo cedit - social media

नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Virat Kohli: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। पारंपरिक परिधानों में मंदिर पहुंचे विराट-अनुष्का ने भगवान शिव के दर्शन किए। दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपना रिएक्शन दिया है। पंगा क्विन कंगना ने इस पोस्ट में विराट और अनुष्का की तारीफ की है।

कंगना रनोट ने विराट अनुष्का का वीडियो किया शेयर

कंगना रनोट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये पावर कपल कितना अच्छा उदाहरण पेश कर रहा है, ये न केवल महाकाल का आशीर्वाद ले रहा है, बल्कि किसी न किसी तरह से सनातन धर्म और एक सभ्यता का सम्मान भी करता है। इसके अलावा छोटे स्तर पर, ये मंदिर/राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है जो राष्ट्र और अर्थव्यवस्था दोनों के बढाने में मदद करता है।'

साड़ी में नजर आईं अनुष्का तो धोती पहने दिखे विराट

विराट और अनुष्का का महाकाल मंदिर में दर्शन करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खास वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा साड़ी पहने और माथे पर भस्म लगाए शिवलिंग की पूजा करते नजर आ रही हैं। साथ ही विराट कोहली धोती गमछा पहले भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। साड़ी पहने अनुष्का का पिंक साड़ी पहने सिंपल लुक फैंस को खासा पसंद आ रहा है। इस वीडियो में पावर कपल विराट-अनुष्का के लुक को उनके फैंस खासा पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विराट और अनुष्का को हाल ही के दिनों में कई मंदिरों और आश्रम में जाते हुए देखा गया है। नए साल की शुरुआत में भी दोनों ने वृंदावन में दो दिन बिताए थे। दोनों को बाबा नीम करौली के आश्रम में भी देखा गया था। आनंदमई आश्रम जाकर दोनों ने कई संतों से भी मुकालात की थी। अब दोनों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए साथ ही कपल भस्मआरती में भी शामिल हुआ।

यह भी पढ़ें: Sheezan Khan Bail: तुनिषा शर्मा केस में 69 दिन जेल में बिताने के बाद शीजान को मिली जमानत, पासपोर्ट हुआ जमा