विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vinod Mehra के करियर के लिए काल बन गया था ये एक्टर, फिल्मों में छीन लिया था लीड रोल?

Published: Thu, 05 Jun 2025 04:45 PM (GMT+05:30)

Vinod Mehra फिल्म हिंदी इंडस्ट्री वो नाम रहे जिन्होंने लंबे समय तक अपने शानदार अभिनय फैंस के दिलों में खास ...और पढ़ें

बॉलीवुड के फेमस एक्टर थे विनोद मेहरा (फोटो क्रेडिट- जागरण)
बॉलीवुड के फेमस एक्टर थे विनोद मेहरा (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. दिग्गज अभिनेता रहे विनोद मेहरा
  2. इस एक्टर की वजह से नहीं मिले लीड रोल
  3. फिर भी एक साथ कई फिल्मों में किया काम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में 70 का दशक राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकारों के लिए जाना जाता है। लेकिन इन सबके बीच विनोद मेहरा (Vinod Mehra) वो अभिनेता रहे, जिन्होंने धीरे-धीरे अपनी कमाल की एक्टिंग से फैंस का दिल जीता और खास मुकाम हासिल किया।

लेकिन उनके करियर के लिए इंडस्ट्री के एक बड़े एक्टर का स्टारडम काल बन गया था और इसके बाद विनोद को मूवीज में लीड रोल मिलना बंद हो गया था। आइए इस लेख में जानते हैं कि वो कौन से अभिनेता था, जिसकी वजह से विनोद मेहरा का करियर एकदम से डूब गया था। 

इस एक्टर ने खा लिया विनोद का करियर

पुराने समय में देखा जाता है कि फिल्मों में दो अभिनेता एक साथ नजर आते थे। उदाहरण के तौर पर आप शोले और मुकद्दर का सिकंदर जैसी कई मूवीज का नाम ले सकते हैं। जिस तरह से धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की मेल जोड़ी ऑनस्क्रीन सफलता का चाबी मानी जाती थी। ठीक उसी तरह विनोद मेहरा और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) भी एक समय पर हिट मूवी की गांरटी माने जाते थे।

ये भी पढ़ें- मौसमी चटर्जी से जलती थीं रेखा, कहा- 'उन्हें लगता था मैं विनोद मेहरा की लाइफ...', फिल्म छीनने का लगाया आरोप

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

यूं तो विनोद बतौर एक्टर मिथुन से काफी सीनियर थे और उनका एक्टिंग करियर भी उनसे पहले शुरू हो गया था। लेकिन मुिथन चक्रवर्ती के बॉलीवुड डेब्यू के बाद कहीं न कहीं विनोद मेहरा का करियर ग्राफ नीचे की तरफ जाने चला गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथुन को उनका प्रतिद्वंदी माना जाने लगा। 

फोटो क्रेडिट- imdb

कहा जाता है कि जिन फिल्मों में विनोद को लीड हीरो होना था, उनमें मिथुन की झलक दिखने लगी। लेकिन इसके बावजूद दोनों ने एक दूसरे के साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया। दर्जनभर फिल्में ऐसी रहीं, जिनमें मिथुन और विनोद की जोड़ी एक संग नजर आई। हालांकि, लीड रोल में मिथुन चक्रवर्ती रहते थे और साइड हीरो में विनोद मेहरा नजर आते थे। 

विनोद और मिथुन की सफल मूवीज

करियर के अंत तक विनोद मेहरा ने मिथुन चक्रवर्ती की फिल्मों सपोर्टिंग रोल प्ले किए। इन दोनों की पॉपुलर मूवीज के नाम इस प्रकार हैं- 

  • उस्तादी उस्ताद से

  • प्रेम प्रतिज्ञा

  • जाल

  • अमर दीप

  • प्यारी बहना

  • साजिश

  • बीस साल बाद

  • वक्त की आवाज

ये भी पढ़ें- पर्दे पर अपने प्यार को हासिल करने वाले Vinod Mehra, असल जिंदगी में तीन शादी करके भी रहे अकेले