विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vikrant Massey And Sheetal Thakur: विक्रांत मैसी बनने वाले हैं पापा, एक्टर ने बताया कब करेंगे बच्चे का स्वागत

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 24 Sep 2023 12:01 PM (IST)Updated: Sun, 24 Sep 2023 01:17 PM (IST)

Vikrant Massey And Sheetal Thakur पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी ...और पढ़ें

Vikrant Massey And Sheetal Thakur (Photo Credit: Instagram)
Vikrant Massey And Sheetal Thakur (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. विक्रांत मैसी बनने वाले हैं पापा
  2. एक्टर ने खुद की इस बात की घोषणा
  3. सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। Vikrant Massey And Sheetal Thakur: यह साल बी-टाउन के लिए काफी खास है। कुछ स्टार्स जहां शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स पेरेंट्स बने हैं और कुछ जल्द ही बनने वाले हैं। इसी लिस्ट में अब टीवी और फिल्म एक्टर विक्रांत मैसी का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा कर दी है।

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर जल्द ही अपने आने वाले पहले बच्चे की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही उनका यह बच्चा कब दुनिया में आने वाला है, इस बात की भी जानकारी दी है। पोस्ट शेयर करते हुए विक्रांत ने खूबसूरत तस्वीर के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

यह भी पढ़ें: 12th Fail: '3 इडियट्स' के बाद अब बॉलीवुड लाया '12वीं फेल', IAS की तैयारी करने वाले छात्रों पर बेस्ड है फिल्म

विक्रांत मैसी ने शेयर किया पोस्ट

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने बताया है कि वह पहला बच्चा एक्सेप्ट कर रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए विक्रांत ने लिखा 'हम अपना पहला बेबी एक्सेप्ट कर रहे हैं। बेबी 2024 में आएगा।

इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने अपनी और शीतल ठाकुर की शादी वाली फोटो और उसके साथ सेफ्टी पिन से बनाई गई एक सुंदर सी तस्वीर शेयर की है। पिछले काफी समय से यह खबरें आ रही थी कि यह कपल माता-पिता बनने वाले हैं। अब खुद विक्रांत और शीतल ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

लंबे समय तक किया एक-दूसरे को डेट

विक्रांत और शीतल ने शादी से पहले करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने साल 2019 में सगाई की और फरवरी 2022 में शादी रचाई थी। इन दोनों की मुलाकात वेब शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर हुई थी।

एक इंटरव्यू में की थी शीतल की तारीफ

विक्रांत ने एक इंटरव्यू में शीतल की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही है। काफी चीजें हैं, जो अब अलग हैं। मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की है और मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता हूं।

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर' के बबलू पंडित ने फीस को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- मुझे दीपिका पादुकोण जितना पैसा तो नहीं मिल सकता