यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vikrant Massey ने गुदवाया बेटे वरदान के नाम का टैटू, फोटो शेयर कर एक्टर ने दिखाई झलक
Vikrant Massey इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले उनकी मूवी 12th फेल के लिए उन्हें तारीफ मिली और ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर इन दिनों अपनी पेरेंटहुड जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। इस कपल ने इसी साल 7 फरवरी को बेटे वरदान का स्वागत किया है। अब हाल ही में विक्रांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक टैटू की झलक दिखाई है। यह टैटू उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि यह टैटू अभिनेता ने अपने बेटे के लिए बनवाया है।
विक्रांत ने बनवाया टैटू
विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने बेटे वरदान के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है। सिर्फ इतना ही नहीं, अभिनेता ने बेटे वरदान के जन्म की तारीफ 7-2-2024 भी उसके साथ लिखवाई है।
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey ने यूं किया था बेटे वरदान का स्वागत, मम्मी Sheetal Thakur ने दिखाई बेटे के कमरे की झलक

इस फोटो को शेयर करते हुए विक्रांत मैसी ने कैप्शन में लिखा, "एडिशन या फिर एडिक्शन मुझे दोनों से ही प्यार है"। विक्रांत मैसी के इस नए टैटू की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
शीतल ने दिखाया था वरदान का कमरा
शीतल ने कुछ दिनों पहले ही अपने लाडले बेटे के कमरे की एक झलक दिखाई थी। हालांकि, उन्होंने कमरे के अंदर की झलक नहीं दिखाई एक्ट्रेस ने बाहर से ही फोटो शेयर की थी। उस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि मेरे बॉय मॉम युग में।
विक्रांत मैसी का वर्क फ्रंट
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म '12वीं फेल' में देखा गया था। इस मूवी के लिए विक्रांत की खूब तारीफ हुई थीं, उन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। अब '12वीं फेल' के बाद अभिनेता 'द साबरमती रिपोर्ट' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता साबरमती एक्सप्रेस की दर्दनाक कहानी बयां करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह जल्द 'फिर आई हसीन दिलरूबा' में तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले हैं।
