यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vikrant Massey और शीतल ठाकुर ने दिखाई बेटे की पहली झलक, लाडले का रखा ये नाम
Vikrant Massey और Sheetal Thakur इन दिनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। इस कपल ने हाल ही में ...और पढ़ें

HighLights
- विक्रांत मैसी ने दिखाई बेटे की झलक
- पोस्ट शेयर कर नाम भी किया रिवील
- 7 फरवरी को किया था बेटे का स्वागत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vikrant Massey Sheetal Thakur Son: '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने इसी महीने 7 फरवरी को अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी।
इस न्यूज के आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने उन्हें बधाई दी थी। अब बेटे के जन्म के 16 दिन बाद विक्रांत और शीतल ने अपने फैंस को लाडले की पहली झलक दिखा दी है और साथ ही उसका नाम भी रिवील कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey की पत्नी शीतल अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, '12th फेल' एक्टर ने बेटे की फोटो लेने से किया मना
बेटे की दिखाई पहली झलक
विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शीतल ठाकुर और अपने बेटे के साथ बेहद प्यारी सी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में शीतल बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं, विक्रांत उसे निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, तस्वीर में बेटे का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन दोनों स्टार्स के चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिल रही है।
View this post on Instagram
क्या रखा बेटे का नाम
विक्रांत ने इस पोस्ट में एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। विक्रांत और शीतल ने अपने बेबी बॉय का नाम 'वरदान' रखा है। एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'किसी आशीर्वाद से कम नहीं, हमने उसका नाम वरदान रखा'।
विक्रांत मैसी का वर्क फ्रंट
विक्रांत मैसी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए विक्रांत मैसी को काफी तारीफें भी मिली थीं। इसके साथ ही इस मूवी ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए। वहीं, अब विक्रांत जल्द राजकुमार हिरानी के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जो कि एक वेब सीरीज होने वाली है।
