विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोशल मीडिया हैक, पत्नी के खाते से पैसे गायब... विक्रांत मैसी ने सुनाई साइबर फ्रॉड की कहानी

Published: Tue, 16 Jun 2026 06:44 PM (IST)

विक्रांत मैसी 'प्रीतम और पेड्रो' में मास्टरमाइंड हैकर का किरदार अदा कर रहे हैं। बीते दिनों एक्टर ने बताया कि उनका पूरा परिवार साइबर क्राइम का शिकार हो चुका है।

विक्रांत मैसी का परिवार हुआ था साइबर क्राइम का शिकार/ फोटो- Instagram

विक्रांत मैसी का परिवार हुआ था साइबर क्राइम का शिकार/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. विक्रांत मैसी का परिवार हो चुका है साइबर क्राइम का शिकार

  2. पत्नी के अकाउंट से दो बार निकल चुके हैं पैसे

  3. प्रीतम एंड पेड्रो में दिखाई देंगे विक्रांत मैसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्रांत मैसी जल्द ही राजकुमार हिरानी की डेब्यू सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में अहम किरदार निभाने जा रहे हैं, जिसका ट्रेलर बीते दिन ही मेकर्स ने रिलीज किया है। यह सीरीज 'साइबर क्राइम' की दुनिया की गहराई में जाती है, जिसका शिकार आजकल आंम आदमी से लेकर सितारे तक होते हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान का खुद साइबर क्राइम का शिकार हुए विक्रांत मैसी ने अपना अनुभव शेयर करते हुए सभी को सतर्क किया।

पत्नी के साथ दो बार पैसों का हो चुका है फ्रॉड

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ट्रेलर लॉन्च पर विक्रांत मैसी से यह पूछा गया कि क्या वो खुद कभी भी साइबर क्राइम का शिकार हुए हैं, तो अभिनेता ने तपाक से जवाब देते हुए कहा, "ऐसा मेरे साथ 3 से 4 बार हो चुका है। मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट दो बार हैक हो चुका है। फेसबुक अकाउंट भी हैक हो चुका है। मेरी पत्नी के साथ धोखाधड़ी करके दो बार उसके अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं।"

विक्रांत ने बातचीत में यह भी बताया कि हाल ही में उनकी भाभी के पिता के साथ भी बड़ा स्कैम हुआ, जिसके बाद उन्होंने साइबर सिक्योरिटी के एक्सपर्ट अमित दूबे को तुरंत फोन मिलाया। अभिनेता ने कहा, "हमने यहां पर देख ही लिया है कि वह कितने एक्सपर्ट हैं इसमें, तो उन्होंने ही साइबर क्राइम से बचने के लिए हमारी मदद की थी।"

यह भी पढ़ें- Pritam And Pedro OTT: ओटीटी पर होगा Rajkumar Hirani का राज, कब और कहां स्ट्रीम होगी डेब्यू सीरीज?

vikrantmassey_1755277339_3699856945516523965_28266195

प्रीतम और पेड्रो में विक्रांत मैसी बनेंगे हैकर

प्रीतम और पेड्रो की कहानी 'साइबर क्राइम' पर बेस्ड है, जिसका आइडिया राजकुमार हिरानी को साइबर सेल के एक प्रमुख से ही मिला था। इस सीरीज में विक्रांत मैसी ने 'एक बेहद खतरनाक साइबर अपराधी और मास्टरमाइंड हैकर मार्टिन का किरदार निभाया है, जो एक साधारण विलेन नहीं है। उनके किरदार की कई परतें इस सीरीज में खुलेंगी।

vikrant massey was targeted by cyber crime  (1)

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' से उनके बेटे वीर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे। वह सीरीज में 'प्रीतम' बने हैं, तो वहीं अरशद वारसी ने पुलिस इंस्पेक्टर 'पेड्रो' का किरदार अदा किया है। यह सीरीज 3 जुलाई 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 23 साल बाद OTT पर गर्दा उड़ाएगा 'छोटा सर्किट', मुंबई साइबर सेल ने Rajkumar Hirani से की थी ये गुजारिश