Move to Jagran APP

Hrithik Roshan की दादी का भी संगीत से रहा था गहरा रिश्ता, लता मंगेशकर संग अनोखा प्यार में दी थी आवाज

World Music Day 2022 ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्मों के गानों को आवाज दी है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा और लोकप्रियता उन्हें जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सेनोरिटा गाने के लिए मिली जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और अभय देओल ने भी सुर मिलाए थे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2022 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2022 06:00 PM (IST)
Hrithik Roshan की दादी का भी संगीत से रहा था गहरा रिश्ता, लता मंगेशकर संग अनोखा प्यार में दी थी आवाज
Hrithik Roshan Grandmother Ira Roshan Sang With Lata Mangeshkar. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपने लुक्स, फिजीक और अभिनय के लिए जाने जाते हैं, मगर ऋतिक का एक और टैलेंट है, जो अक्सर फिल्मी गीतों और परफॉर्मेंसेज के जरिए सामने आता है। ऋतिक की सिगिंग में भी रुचि रही है। हालांकि, उन्होंने प्रोफेशनली इसे ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया है। वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर आइए आपको बताते हैं, ऋतिक का संगीत की दुनिया से रिश्ता...

loksabha election banner

ऋतिक के सिंगिंग स्किल्स उनकी फिल्मों के जरिए सामने आते रहे हैं। जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सेनोरिटा, गुजारिश के व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड और काइट्स के काइट्स इन द स्काई के लिए ऋतिक ने आवाज दी थी। ऋतिक का गायकी का हुनर सोशल मीडिया के जरिए भी अक्सर सामने आता रहा है। कोई मिल गया का जादू इसमें शामिल है, जो एक थ्रोबैक बीटीएस पोस्ट पर उन्होंने शेयर किया था। इस गाने को ऋतिक ने तब पोस्ट किया था, जब वो सुपर 30 की शूटिंग कर रहे थे। 'तेरे जैसा यार कहां' ऋतिक की पर्सनल फेवरिट लिस्ट में है, इसे गुनगुनाते हुए भी उन्हें स्पॉट किया जा चुका है। 

लॉकडाउन में सीखा पियानो

म्यूजिक हमेशा से ही ऋतिक रोशन के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने पियानो बजाना सीखा। काबिल के फिल्मांकन के दौरान ऋतिक ने संगीत की प्रैक्टिस को शुरू किया था। ऋतिक का यह हुनर होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्मों की म्यूजिकल सिटिंग के दौरान भी सामने आता रहा है। कृष 3 के ट्रैक 'दिल तू ही बता, कहां था छुपा, क्यूं आज सुनी, तेरी धड़कन पहली बार' के लिए लाइन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

दादा-दादी से विरासत में मिले सुर

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन एक जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर रहे हैं, जबकि उनके चाचा राजेश रोशन ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिये हैं। मगर, ऋतिक के संगीत प्रेम की डोर उनके दादा संगीतकार रोशन लाल से जुड़ती है, जो 50 और 60 के दौर के लीजेंड्री संगीतकार रहे थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि ऋतिक की दादी इरा रोशन भी संगीत से जुड़ी रही थीं। उन्होंने 1948 में आई फिल्म 'अनोखा प्यार' के लिए लता मंगेशकर के साथ एक डूएट गाया था। 

बेटे रिहान ले रहे हैं संगीत में डिग्री

सुपरस्टार अब संगीत के क्षेत्र में गहराई से उतरने के बारे में बहुत बेताब हैं। उनके बेटे रिहान रोशन ने संगीत में डिग्री हासिल करने के लिए साइन अप किया है और इस तरह से परिवार की संगीत विरासत को जारी रखा है। अभिनय की बात करें तो ऋतिक की विक्रम वेधा इस साल रिलीज हो रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.