विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vikram Gokhale Hospitalised: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर, पुणे के अस्पताल में भर्ती

By Nitin YadavEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2022 05:15 PM (IST)

Vikram Gokhale Hospitalised बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले बीते कई दिनों से बीमार हैं जिसके बाद उन्हें पुणे के ...और पढ़ें

Vikram Gokhale Hospitalised: Veteran actor Vikram Gokhale condition critical hospitalized in Pune.
Vikram Gokhale Hospitalised: Veteran actor Vikram Gokhale condition critical hospitalized in Pune.

नई दिल्ली, जेएनएन। Vikram Gokhale Hospitalised: अग्निपथ, हम दिल दे चुके समन और भूल भुलैया जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले को तबियत बिगड़ने के बाद पुणे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिग्गज अभिनेता की तबीयत बिगड़ने की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है, जिसमें एजेंसी ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई। समाचार एजेंसी ने अपने ट्वीट में लिखा, दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले को कुछ दिनों पहले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आपको बता दें, विक्रम गोखले का जन्म 30 अक्टूबर 1947 को पुणे में हुआ है। उनके पति चंद्रकांत गोखले दिग्गज मराठी अभिनेता और आर्टिस्ट थे।

पुराना इंडस्ट्री का नाता

जानकारी के अनुसार, विक्रम गोखले के परिवार का फिल्म इंडस्ट्री कई पीढ़ियों पुराना नाता है। उनकी ग्रेट ग्रैंड मदर हिंदी सिनेमा की पहली भारतीय आर्टिस्ट थी और उनकी दादी हिंदी सिनेमा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था, जिसका निर्देशन इंडियन सिनेमा के फादर कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के ने किया था। वहीं, उनके पिता चंद्रकांत गोखले ने 50 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया है।

1971 में किया हिंदी इंडस्ट्री में डेब्यू

जानकारी के अनुसार, उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में आई फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना में काम किया है। इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन ने नेगेटिव रोल दिखा गया था।

इन फिल्मों में भी निभाया अहम रोल

परवाना के बाद उन्होंने दर्जनों हिंदी और मराठी फिल्मों अहम किरदार निभाए हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया, मिशन मंगल, दिल से, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, अग्निपथ, विक्रम बेताल जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, बात अगर विक्रम गोखले के करियर की करें तो उन्होंने मराठी, हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज में भी काम किया है और उन्हें अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।

यह भी पढ़ें: Kantara Ott Release Date: फाइनली इंतजार हुआ खत्म, मेकर्स ने बता दी डेट कब ओटीटी पर रिलीज होगी 'कांतारा'