विक्रम भट्ट की ये बात सुन कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे !
विक्रम ने बताया कि उन्होंने आत्माओं से बातें की है और झगड़ा भी किया है। एक समय वो चाहते थे कि वो इस दुनिया से निकल जाए लेकिन आत्माये उनका पीछा नहीं छोड़ती थीं।
मुंबई। डर पैदा करने वाली फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक विक्रम भट्ट ने अब एक ऐसा राज़ खोल है जिसे सुन कर बहुतों के होश उड़ गए हैं। भट्ट ने कहा है कि पिछले दिनों आत्माओं ने उनसे बात की है और झगड़ा भी।
वैसे उनकी फिल्म ' राज़ रीबूट' जल्द आने वाली है लेकिन विक्रम ने ये बात कहते समय कोई प्रमोशन नहीं किया है। दरअसल फिल्म के निर्माण के दौरान विक्रम भट्ट को दूसरी दुनिया की बातों में दिलचस्पी होने लगी थी और उसी दौरान थाईलैंड में रहने वाली भारतीय मूल की एक महिला ने विक्रम से ऑन लाइन संपर्क किया था और बताया कि उसके गुरु ने कहा ही कि विक्रम का मन शांत करों और उसे आत्माओं की दुनिया के बारे में सही सही बताओ। बाद में वो महिला भारत आ कर अपने खर्चे पर रुक कर विक्रम को आत्माओं का ज्ञान देने लगी।
किस कारण से इतना कूल लुक अपना लिया आमिर खान ने
विक्रम के मुताबिक वो समझ ही नहीं पाए कि जिस वो जानते तक नहीं उसे उनके मन की बात कैसे पता चली। विक्रम ने बताया कि उन्होंने आत्माओं से बातें की है और झगड़ा भी किया है। एक समय वो चाहते थे कि वो इस दुनिया से निकल जाए लेकिन आत्माये उनका पीछा नहीं छोड़ती थीं।