विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिन से ही ठीक नहीं थी Vikas Sethi की तबीयत, पत्नी ने बताया एक्टर ने हॉस्पिटल जाने से किया मना

Published: Mon, 09 Sep 2024 12:21 PM (IST)

छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता विकास सेठी (Vikas Sethi) का शनिवार रात निधन हो गया। अभिनेता के अचानक निधन की ...और पढ़ें

अपनी पत्नी जाह्नवी के साथ विकास सेठी
अपनी पत्नी जाह्नवी के साथ विकास सेठी

HighLights

  1. दो जुड़वा बच्चों के पिता थे विकास
  2. एकता कपूर के शो से मिली पहचान
  3. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का रह चुके हैं हिस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पॉपुलर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी','कहीं तो होगा' और 'ससुराल सिमर का' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके एक्टर विकास सेठी का शनिवार, 7 सितंबर रात नासिक में दिल का दौरा पड़ने से नींद में निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। इस खबर से उनके फैंस हैरान हैं।

विकास की पत्नी जाह्नवी (Jhanvi Vikas Sethi) ने आज सुबह ही पति के जाने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने विकास के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी।

विकास को क्या हो रही थी दिक्कत?

विकास की पत्नी जाह्नवी सेठी के अनुसार,परिवार एक फैमिली फंक्शन में भाग लेने के लिए नासिक गया हुआ था। वहां एक्टर की अचानक से तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद से उन्हें उल्टी और दस्त हो रहे थे। हालांकि जब उनसे अस्पताल जाने के लिए कहा तो एक्टर ने इसके लिए मना कर दिया। रात में सोते सोते हृदय गति रुकने से उनकी नींद में ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: Vikas Sethi की मौत के एक दिन बाद पत्नी ने किया भावुक कर देने वाला पोस्ट, कहा- 'वह हमें छोड़कर चले गए'

पत्नी ने डॉक्टर को घर बुलाया

पीटीआई से बातचीत में उनकी पत्नी ने कहा, "जब हम नासिक में अपनी मां के घर पहुंचे, तो उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत थी। वह अस्पताल नहीं जाना चाहते थे, इसलिए हमने डॉक्टर से घर आने को कहा। जब मैं सुबह (रविवार को) लगभग 6 बजे उन्हें जगाने गई तो उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने चेकअप के बाद हमें बताया कि कल रात (शनिवार को) नींद में ही उनका निधन हो गया।" उनका पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में कराया गया। अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: विकास सेठी के निधन पर इंडस्ट्री दुख की लहर, राखी सावंत ने लिखा- विश्वास नहीं हो रहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।