Move to Jagran APP

Film On Vikas Dubey: विकास दुबे पर बनी फिल्म में मनोज बाजपेयी होंगे लीड कैरेक्टर? एक्टर ने बताई सच्चाई

Vikas Dubey Encounter मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर सच्चाई बताई है कि क्या वह गैंगस्टर विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 07:24 PM (IST)
Film On Vikas Dubey: विकास दुबे पर बनी फिल्म में मनोज बाजपेयी होंगे लीड कैरेक्टर? एक्टर ने बताई सच्चाई
Film On Vikas Dubey: विकास दुबे पर बनी फिल्म में मनोज बाजपेयी होंगे लीड कैरेक्टर? एक्टर ने बताई सच्चाई

नई दिल्ली, जेएनएन। गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। कई लोग विकास दुबे के एनकाउंटर को फिल्मी कहानी की तरह बता रहे हैं और लोगों को मानना है कि फिल्ममेकर्स को एक स्क्रिप्ट मिल गई है। इसी बीच खबर आई कि गैंगस्टर विकास दुबे पर एक फिल्म बनने वाली है और इस फिल्म में एक्टर मनोज बाजपेयी विकास दुबे के किरदार के रुप में अहम भूमिका में नज़र आएंगे। अब एक्टर ने खुद इन खबरों को गलत बताया है और ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

loksabha election banner

मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि ये खबरें गलत हैं। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का लिंक शेयर करते हुए खबर को गलत बताया है और लिखा है- 'गलत खबर।' इससे पहले प्रोड्यूसर संदीप कपूर के एक ट्वीट के आधार पर खबरें आई थीं कि मनोज बाजपेयी विकास दुबे का किरदार निभाने वाले हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आज एनकाउंटर के दौरान जो कुछ भी हुआ वो सिनेमैटिक और ड्रामैटिक एक्सपीरिएंस से कम नहीं था। मनोज बाजपेयी, क्या आप मेरी अगली फिल्म में विकास दुबे का रोल किरदार निभाना चाहेंगे। आप इस रोल में जान फूंक देंगे।'

\

हालांकि, संदीप कपूर ने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया है। इसके अलावा संदीप कपूर ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा है कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद फिल्म को लेकर मनोज बाजपेयी से उनकी बात हुई थी। अभी उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन बातचीत जारी है। अब देखना है कि क्या विकास दुबे पर कोई वेब सीरीज या फिल्म बनती है या नहीं... और इसे कौन रिलीज करता है।

बता दें कि उउत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। हालांकि, विकास दुबे के एनकाउंटर पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल, यूपी पुलिस विकास को इंदौर से उत्तर प्रदेश लेकर आ रही थी। पुलिस के मुताबिक, अचानक रास्‍ते में गाड़ी पलट गई और इस दौरान विकास दुबे ने पुलिस के चंगुल से भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में विकास मारा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.