विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कॉफी विद करण' के लिए मिली ट्रोलिंग पर Vijay Deverakonda ने दिया करारा जवाब, रेड फ्लैग बताने वालों पर कसा तंज

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:37 PM (IST)

करण जौहर (Karan Johar) के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में आने के बाद, रश्मिका मंदाना के साथ अपने बर्ताव को लेकर विजय देवरकोंडा की ट्रोलिंग हुई।

'कॉफी विद करण 9' में नजर आए विजय और रश्मिका

'कॉफी विद करण 9' में नजर आए विजय और रश्मिका

HighLights

  1. 'कॉफी विद करण 9' में नजर आए विजय और रश्मिका

  2. सोशल मीडिया पर हुई विजय के बिहेवियर की आलोचना

  3. विजय ने आलोचनाओं पर कसा मजाकिया तंज 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कॉफी विद करण सीजन 9' के हालिया एपिसोडमें विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई। लेकिन इस बार, चर्चा उनके काम को लेकर नहीं हो रही थी। बल्कि लोगों ने दोनों के बीच की केमिस्ट्री में कुछ ऐसा नोटिस कर लिया कि सोशल मीडिया पर विजय को रेड फ्लैग तक बोल दिया गया।

पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर खूब चर्चा हो रही थी कि देवरकोंडा एक 'रेड फ्लैग' हैं। अब, खुद अभिनेता ने ही इस पूरे शोर-शराबे पर तंज कसा है।

विजय ने उनकी ट्रोलिंग वाली रील री-पोस्ट की

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपने 'रेड फ्लैग' बिहेवियर पर किए गए एक एनालिसिस का वीडियो रीपोस्ट किया। देवरकोंडा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इन्फ्लुएंसर्स का एक वीडियो रीपोस्ट किया। इस रील में, एक महिला अभिनेता की हर हरकत की आलोचना करती है जैसे कि उनका काउच के दाईं ओर बैठना, उनके पास कॉफी का कप होना और कुछ पलों में उनका रश्मिका की ओर देखने का तरीका।

Vijay (46)

वह उन्हें patriarchal बताते हुए 'रेड फ्लैग' करार देती है। यहां तक कि इंस्टाग्राम पर रश्मिका को फॉलो न करने के लिए भी उनकी आलोचना की गई है।

वीडियो पर विजय ने कसा तंज

इस वीडियो में उन सभी बातों को दिखाया गया था, जिनके लिए KWK एपिसोड के आने के बाद से देवरकोंडा की आलोचना हो रही है। लेकिन अभिनेता को इस पर बना व्यंग्य बहुत मजेदार लगा। इसे हंसी वाले इमोजी के साथ री-पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'इसमें सबटाइटल्स की जरूरत है, क्योंकि यह रील रीजनल लैंग्वेज में है'।

Vijayyyy

अभिनेता के री-शेयर करने के बाद इस रील पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक कमेंट में लिखा था, 'मजेदार है, लेकिन मुझे अभी भी इनके रिश्ते में नेगेटिव वाइब आती है'। एक और कमेंट में लिखा था, 'पूरे मामले पर सबसे समझदारी भरी रील'।

इसी साल हुई कपल की शादी

देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने इस साल फरवरी में उदयपुर में अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna के ट्रोलर्स को जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब, 'कॉफी विद करण 9' में एक्ट्रेस ने सुनाई थी आपबीती