विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vijay-Rashmika Wedding: आ गई डेट! इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय-रश्मिका? वेडिंग कार्ड वायरल

Published: Mon, 16 Feb 2026 04:40 PM (IST)

Vijay-Rashmika Wedding: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं। लेकिन अब लगता है कि फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

विजय रश्मिका का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल

विजय रश्मिका का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि साउथ एक्टर-एक्ट्रेस फरवरी की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

वेडिंग कार्ड हुआ वायरल

दरअसल एक वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी की डेट और रिसेप्शन की डेट मेंशन है। आइए जानते हैं इसके मुताबिक दोनों किस दिन शादी करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- VD14 Title: शादी की चर्चा के बीच Vijay-Rashmika का बड़ा एलान, इस खास दिन पर देंगे सरप्राइज

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय-रश्मिका

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना के नाम से जो ये वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है उसके अनुसार विजय और रश्मिका की शादी 26 फरवरी को एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी। वहीं 4 मार्च को उनका रिसेप्शन होगा। मीडिया में चल रहे वेडिंग रिसेप्शन के इनवाइट में बताया गया है कि वे उन लोगों के साथ जश्न मनाने में कैसे यकीन रखते हैं जो इसका हिस्सा रहे हैं। वेडिंग कार्ड में डेट मेंशन करते हुए लिखा, 'हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटे और खास समारोह में शादी करेंगे'।

vijay rashmika

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी

खबर है कि मंदाना और देवराकोंडा ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी। हालांकि उन्होंने सगाई की खबर अनाउंस नहीं की, लेकिन बाद में जिन अलग-अलग इवेंट्स में वे शामिल हुए, उनमें दोनों ने इससे इनकार भी नहीं किया।

vijay rashmika (1)

दोनों ने पहली बार तेलुगु फिल्म गीता गोविंदम (2018) में साथ काम किया, जो बहुत बड़ी हिट हुई और उन्हें साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बना दिया। उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया। वे डियर कॉमरेड (2019) में फिर से साथ आए। एक ही समय में एक जैसी जगहों पर अक्सर छुट्टियां मनाना, त्योहारों का जश्न, सोशल मीडिया पोस्ट और एक-दूसरे की फिल्मों के लिए हल्का पब्लिक सपोर्ट ने उनके रिश्ते की अफवाहों को और बढ़ा दिया।

vijay rashmika (3)

हालांकि इस वेडिंग कार्ड को भी दोनों में से किसी ने ऑफिशियली पोस्ट नहीं किया है। इसीलिए इसमें लिखी डेट की पुष्टी जागरण नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- कल होगी Vijay-Rashmika की शादी? उदयपुर से वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी