विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2022: मालदीव से लौटने के बाद विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने मनाई दिवाली, देखें तस्वीरें

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2022 09:39 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2022 09:42 AM (IST)

Diwali 2022 जहां पूरे देश में दिवाली त्योहार को धूमधाम से मनाया गया। वही सिनेमा जगत के सितारों ने भी ...और पढ़ें

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Celebrate Diwali. Photo Credit Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Instagram
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Celebrate Diwali. Photo Credit Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Diwali 2022: पूरे देश में दिवाली त्योहार की खुशियां मनाई और बांटी जा रही हैं। सिनेमा जगत के सितारे भी इस त्योहार को मनाने से पीछे नहीं रहे। चाहे हिंदी सिनेमा हो या साउथ, लगभग हर किसी ने इस फेस्टिवल को धूमधाम से मनाया। दर्शकों की फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भी दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया। इन दोनों की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीता है।

पॉपुलर है विजय-रश्मिका की जोड़ी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। दोनों ने अभी तक साथ में दो फिल्में- 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' की हैं, और यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर सक्सेसफुल रहीं। फिल्म के साथ ही दोनों की जोड़ी भी दर्शकों की पसंदीदा बनती चली गई।

कई बार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की डेटिंग की खबरें भी सामने आईं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी इस पर हामी नहीं भरी। वहीं, बीते दिनों दोनों के मालदीव में छुट्टियां मनाने की खबरें सामने आई थीं। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर मालदीव से कई तस्वीरें शेयर की थीं। हाल ही में इन दोनों की अपने परिवारों के साथ मनाई गई दिवाली की तस्वीर है फिलहाल फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।

रश्मिका और विजय ने मनाई दिवाली

रश्मिका मंदाना में सोशल मीडिया पर दिवाली वाली अपनी फोटो पोस्ट की। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ' हैप्पी दिवाली एवरीवन स्माइल बिग ईट स्वीट्स स्टे ब्लेस्ड स्टे सेफ ओनली एंड ओनली लव टू यू दिस दिवाली।'

वहीं, विजय देवरकोंडा ने अपने पेरेंट्स के साथ दिवाली की तस्वीर शेयर की। साथ ही एक अन्य फोटो अपने पेट डॉग के साथ भी शेयर करते भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

बॉलीवुड में की है नई पारी की शुरुआत

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, दोनों ने ही बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत की है। रश्मिका की हिंदी डेब्यू फिल्म 'गुडबाय' इसी महीने रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की। वहीं, अनन्या पांडे के साथ विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू 'लाइगर' बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।  

यह भी पढ़ें: Diwali 2022: घर से दूर इन सितारों ने सेट पर मनाया दीपावली का त्योहार, रील लाइफ फैमिली के साथ बांटी खुशियां

यह भी पढ़ें: Ind VS Pak: भारत की जीत पर पाक के खिलाफ दिल जीत रहा शाहरुख का ट्वीट, कोहली के लिए कहा - शानदार