विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vidyut Jammwal की न्यूड फोटो पर बने मजेदार Memes, किसी ने पास बैठकर काटा प्याज, तो कई लोगों को याद आया 'मोगली'

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 14 Dec 2023 05:04 PM (IST)

Vidyut Jammwal ने कुछ दिनों पहले इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया था। बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर माने जाने वाले ...और पढ़ें

Vidyut Jammwal की न्यूड फोटो पर बने मजेदार मीम्स / फोटो- Instagram
Vidyut Jammwal की न्यूड फोटो पर बने मजेदार मीम्स / फोटो- Instagram

HighLights

  1. विद्युत जामवाल की न्यूड फोटोज पर यूजर्स ने बनाए मीम्स
  2. किसी ने पास बैठ काटा प्याज, तो किसी ने लिखीं मजेदार बात
  3. कुछ दिनों पहले जन्मदिन पर विद्युत् ने शेयर की थी फोटोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विद्युत जामवाल को उनके अभिनय के साथ-साथ फैंस उनकी फिटनेस के लिए भी काफी प्यार देते हैं। सोशल मीडिया पर जब भी वह कोई फोटो शेयर करते हैं, तो फैंस उनके सिक्स पैक एब्स के कायल हो जाते हैं।

हालांकि, 10 दिसंबर को विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी फोटोज शेयर की, जिसे देखकर यूजर्स का मुंह खुला का खुल्ला रह गया। उन्होंने कुछ न्यूड फोटोज शेयर की। इन फोटो को शेयर करने के साथ ही विद्युत ने लिखा कि हिमालय पर उन्होंने फिर से वापसी की है।

उन्होंने ये ट्रिप 14 दिन पहले ही शुरू किया है। अब हाल ही में उनके इन फोटोज पर फैंस तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विद्युत जामवाल की न्यूड फोटोज पर फैंस ने बनाए मीम्स

विद्युत जामवाल की इन फोटोज को देखने के बाद जहां कुछ लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनकी तस्वीरों को रणवीर सिंह से बेहतर बता रहे हैं। तो वहीं, सोशल मीडिया पर ही वह कुछ यूजर्स के निशाने पर भी आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: दिसंबर की ठंड में Vidyut Jammwal ने बिन कपड़ों के पहाड़ों में करवाया फोटोशूट, शेयर की न्यूड तस्वीरें

हालांकि, ट्रोल करने वालों की बातों को नकारात्मक तरीके से न लेकर, खुद ही विद्युत जामवाल ने अपनी फोटोज पर मीम्स बना डाले।

उन्होंने खुद मीम्स की शुरुआत करते हुए अपनी इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की। जिसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, "अब सब स्पॉटलाइट मुझ पर रखो और मुझे ऐसे मीम्स शेयर करो, जो आपको हंसाते हैं। इसकी शुरुआत मुझे ही करने दो"।

इसके बाद विद्युत् ने अपनी न्यूड फोटो शेयर की और कमेंट करते हुए लिखा, "मैं एडवांस टैक्स पे करने के बाद"।

विद्युत की पोस्ट पर फैंस ने मीम्स की लगा डाली झड़ी

विद्युत जामवाल ने जैसे ही खुद पर पहला मीम शेयर किया, यूजर्स ने मीम्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने विद्युत की फोटो शेयर कर लिखा, "यह विद्युत् जामवाल हमेशा कपड़े उतार देता है। 

पिछली बार मना किया था मैंने पर ये मानता ही नहीं है। बोलता है तू प्याज, मिर्ची, टमाटर काट, मैं मैगी बना लेता हूं। कुछ जलन खोर लोग इसे फोटोशॉप कहेंगे, जलकुकड़े लोग कहीं के"।

दूसरे यूजर ने विद्युत् जामवाल की दो फोटोज शेयर की, जिसमें पहली में वह कपड़े पहने हुए हैं और दूसरी में न्यूड हैं। इन दोनों फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जब एक लड़की पैसे मांगती है।

दूसरी में उन्होंने लिखा, जब एक दोस्त पैसे मांगता है"। अन्य यूजर ने लिखा, "घरवालों से फ्रीडम मांग रहा था, उन्होंने घर से ही निकाल दिया"।

यह भी पढ़ें: Box Office Report: Fast X के सामने डगमगाई द केरल स्टोरी, नवाजुद्दीन की 'जोगीरा सारा रा रा' की हुई इतनी कमाई