..लो जी विद्या बन गई मिसेज सिद्धार्थ रॉय कपूर
जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। डर्टी गर्ल विद्या बालन और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ सिद्धार्थ राय कपूर शुक्रवार को यहांचेंबूर के सुब्रमणिया समाज मंदिर में दक्षिण भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। बॉलीवुड की इस साल की यह आखिरी चर्चित शादी संपूर्ण विधि विधान के साथ हुई।
जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। डर्टी गर्ल विद्या बालन और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ सिद्धार्थ राय कपूर शुक्रवार को यहांचेंबूर के सुब्रमणिया समाज मंदिर में दक्षिण भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। बॉलीवुड की इस साल की यह आखिरी चर्चित शादी संपूर्ण विधि विधान के साथ हुई।
अन्य तमिल दुल्हनों की तरह विद्या ने भी नौ गज लंबी कांजीवरम की साड़ी पहनी थी। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, विद्या ने शादी के अनुष्ठान के दौरान तीन बार अलग अलग रंग की साड़ियां पहनी थीं। इनमें से एक दूल्हे के पीले कुरते और गुलाबी पगड़ी से मेल खाती हुई थी। साड़ी पीले रंग की थी और उसका ब्लाउज गुलाबी रंग का था। शादी का समारोह दक्षिण भारतीय और पंजाबी शैली का मिश्रण था। वहीं खाना दक्षिण भारतीय ही था।
विद्या ने दक्षिण भारतीय शैली में ढले सोने के गहने पहने थे, जिनसे से कुछ उन्हें उनकी मां ने दिए थे। शादी का मुहूर्त सुबह 4.45 बजे से पांच बजे का निकाला गया था। अनुष्ठान करीब एक घंटे तक चला। रिसेप्शन चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। गत गुरुवार को विद्या ने सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी रचाई थी। यह रस्म जुहू के आलीशान होटल में संपन्न हुई, जहां नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। बॉलीवुड से केवल रेखा को न्योता भेजा गया था, जिसे उन्होंने कुबूल भी किया। विद्या शादी के रीति रिवाजों के बाद नवविवाहिता की तरह पैरों में बिछुए पहनने को लेकर खासी उत्साहित हैं।
शादी में सिद्धार्थ के भाई कुणाल कपूर और आदित्य कपूर के अलावा यूटीवी मोशन पिक्चर्स के प्रमुख रोनी स्क्रूवाला, बच्चन परिवार और डिजाइनर सब्यसाची मौजूद थे। सिद्धार्थ राय कपूर की कंपनी यूटीवी मोशन पिक्चर्स से किसी को भी शादी का निमंत्रण नहीं भेजा गया था। समारोह स्थल के बारे में भी किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। यहां तक कि करीबी दोस्तों को भी ऐन मौके पर ही इसके बारे में बताया गया, ताकि मीडिया को दूर रखा जा सके। शादी कराने वाले पंडित को भी सख्त हिदायत दी गई थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर