विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: साड़ी पहन इस खूबसूरत अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने कहा- हैप्‍पी दिवाली

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 30 Oct 2016 10:15 AM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2016 11:00 AM (IST)

दिवाली के शुभ मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने फैंस को विश करती नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। बॉलीवुड में हर त्योहार की धूम रहती है। गणेशोत्सव से लेकर दुर्गापूजा, ईद से लेकर दिवाली यहां पूरे उत्साह के साथ मनाई जाती है। रविवार को फिल्म जगत के सितारे भी दिवाली की खुशियों से ओतप्रोत नजर आए। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं, मगर घर से दूर रहते हुए भी उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं अपने ही अंदाज में दी है।

प्रियंका ने फैंस के साथ ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है, 'सभी को दिवाली की अनेक शुभकामनाएं। आप सभी के सारे सपने पूरे हों। ईश्वर आपको प्रेम, बरकत और खुशियां दें।' आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वो हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी नजर आएंगी। फिलहाल आप देखिए वो वीडियो जो प्रियंका ने शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- जानिए इन बॉलीवुड सेलिब्रटीज़ के लिए क्यों ख़ास है ये दिवाली!