यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vicky Kaushal से 'कटरीना कैफ' से शादी की बात पूछने पर सारा अली खान ने दिया मजेदार रिएक्शन, देखें वायरल वीडियो
खबर आई थी कि विकी कौशल और कटरीना कैफ ने रोका कर लिया हैl हालांकि कटरीना कैफ की टीम ने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl Vicky Kaushal Wedding: विकी कौशल और कटरीना कैफ के दिसंबर में शादी करने की अफवाहें तेज हैl इस बीच उनसे एक कार्यक्रम में जब एक फोटोग्राफर ने इस बारे में पूछा, तब उनके साथ फोटो खिंचवा रही सारा अली खान अपनी हंसी नहीं रोक पाईl विकी कौशल और सारा अली खान को हाल ही में साथ में देखा गयाl विकी कौशल से एक फोटोग्राफर ने पूछा कि क्या वह शादी करने वाले हैंl इसपर सारा अली खान हंसने लगीl वीडियो में सारा अली खान और विकी कौशल कैमरे के आगे पोज कर रहे हैंl
फोटोग्राफर ने विकी से पूछा, 'विकी भाई शादी कब है?' इस पर वहां पर उपस्थित सभी लोगों के अलावा सारा अली खान हंसने लगीl हाल ही में खबर आई है कि विकी कौशल और कटरीना कैफ जल्द शादी करने वाले हैंl हालांकि इन दोनों ने खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैl
कुछ समय पहले खबर आई थी कि कटरीना कैफ और विकी कौशल का रोका भी हो गया हैl खबर आई थी कि विकी कौशल और कटरीना कैफ ने रोका कर लिया हैl हालांकि कटरीना की टीम ने खबरों का खंडन कियाl कटरीना कैफ इसके पहले भी शादी की खबरों का खंडन कर चुकी हैl उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'पिछले 15 वर्षों से मुझसे यह प्रश्न पूछा जा रहा हैl' सारा अली खान को पिछली बार फिल्म कुली नंबर वन में देखा गया थाl इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन की अहम भूमिका थीl वह जल्द फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगीl
विकी कौशल मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नजर आएंगेl यह फिल्म 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है। विकी कौशल फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है।
