यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhoot Part 1...: Vicky Kaushal की हॉरर फिल्म की शूटिंग खत्म, इस दिन होगी रिलीज
Vicky Kaushal Film BHOOT Part 1 अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पार्ट 1 द हॉन्टेड शिप की शूटिंग पूरी कर ली है। (फोटो- Vicky Kaushal Instagram)

नई दिल्ली, जेएनएन। नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता विक्की कौशल अभी डिमांड में हैं और कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही खत्म होने वाला है। एक्टर ने खुद इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म में आर्मी ऑफिसर बनने वाले विक्की कौशल अब हॉरर फिल्म में लोगों को डराते हुए नजर आएंगे।
दरअसल, विक्की कौशल अभी फिल्म 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टेड शिप' की शूटिंग में व्यस्त थे और अब इसकी शूटिंग पूरी हो गई है। विक्की कौशल ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी देने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी बता दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म शूटिंग और रिलीज डेट की जानकारी दी है और इंस्टाग्राम स्टोरी में शूटिंग खत्म होने के सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी अपलोड की है।
उन्होंने शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा है- 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टेड शिप' का आखिरी शॉट दे दिया है। हमने अपनी खास फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। इस फिल्म की जर्नी के दौरान मैं अपने कई डर से लड़ा हूं। आप सभी से इस बारे में बात करने का इंतजार नहीं हो रहा है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी।' इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़े लोगों को टैग भी किया है।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई स्टोरी विक्की कौशल मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर केक काटा गया और इस मूवमेंट को सेलिब्रेट किया गया। बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी और फिल्म भानू प्रताप सिंह निर्देशित कर रहे हैं और करण जौहर, अपूर्वा मेहता ने प्रोड्यूस किया है।
इस फिल्म के अलावा विक्की कौशल शूजीत सरकार की ओर से निर्देशित की जा रही सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। साथ ही सैम मानेकशॉ की बायोपिक को लेकर भी काम कर रहे हैं, जिसे मेघना गुलजार बना रही हैं।
