विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: नए साल को मिली पहली Hit, विक्की की उरी...को तीन दिन में इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 14 Jan 2019 12:18 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 15 Jan 2019 12:13 PM (GMT+05:30)

विक्की ने आलिया भट्ट स्टारर राज़ी में अहम् भूमिका निभाई थी। उस फिल्म को पहले तीन दिन में 32 करोड़ 94 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था ।

Box Office: नए साल को मिली पहली Hit, विक्की की उरी...को तीन दिन में इतने करोड़
Box Office: नए साल को मिली पहली Hit, विक्की की उरी...को तीन दिन में इतने करोड़

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने के साथ नए साल को पहली हिट का स्वाद चखा दिया है। इस फिल्म ने पहले तीन दिन में 35 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है ।

करीब 15 करोड़ रूपये में बनी आदित्य धर की उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने पहले वीकेंड में 35 करोड़ 73 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को तीसरे दिन यानि रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर करीब 15 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। शनिवार के मुकाबले रविवार के कलेक्शन में करीब 22 प्रतिशत का उछाल आया है l फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल है l फिल्म ने आठ करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी जबकि ट्रेड पंडितों ने तीन से चार करोड़ तक का अनुमान लगाया था। एक सच्ची कहानी और देश प्रेम का जज़्बा दर्शकों को आकर्षित कर गया है। ये विक्की कौशल का अब तक सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन है, लीड रोल के रूप में। वो नए जनरेशन के स्टार हैं, जिन्होंने रणबीर कपूर की संजू में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया था। फिल्म उरी को लेकर अभी से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच सकती है।

आयुष्मान खुराना की बधाई हो की ओपनिंग वीकेंड में 46 करोड़ रूपये की कमाई हुई थी ।

राजकुमार राव की स्त्री का तीन दिन का कलेक्शन 31 करोड़ 26 लाख रूपये रहा ।

विक्की ने आलिया भट्ट स्टारर राज़ी में अहम् भूमिका निभाई थी। उस फिल्म को पहले तीन दिन में 32 करोड़ 94 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था ।

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ को पहले तीन दिन में 27 करोड़ रूपये का कलेक्शन मिला था ।

उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए। ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l दस करोड़ से कम के बजट में बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग सर्बिया में हुई है । इस फिल्म में परेश रावल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर अमिताभ बच्चन को मिला यह गिफ्ट, अब हुए 11 Million...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।