कटरीना कैफ संग शादी के बाद विक्की कौशल ने पहली बार बदला लुक, फैंस ने इस बात के लिए की खिंचाई
अभिनेता विक्की कौशल सोसल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिविट रहते हैं। इंदौर से लौटे के बाद अब सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद फैंस फोटो पर कमेंट कर टांग खिचाई कर रहे हैं और मौज ले रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता विक्की कौशल सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उन्होंने इंदौर से लौटे ने के बाद अब सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद फैंस फोटो पर मजेदार कमेंट कर उनकी खिचाई कर रहे हैं।
दिखा नया लुक
तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने मुंबई लौटने के बाद हेयरकट और दाढ़ी कटाई है, जिसके बाद उनका लुक बिल्कुल बदल गया है। इस फोटो में अभिनेता एक कुर्सी पर बैठ कर पोज दे रहे हैं। एक्टर की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है, फोटो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
View this post on Instagram
फैंस ने लीं मौज
वहीं विक्की ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, अब आगे क्या। अभिनेता के कैप्शन को देख फैंस उनकी खूब टांग खिंचाई कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उन्हें फैमिली प्लानिंग की भी सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, भाई क्या हुआ भाभी ने पिटा तो नहीं।
बता दें हाल ही में विक्की कौशल ने लक्ष्मण उकेटर की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग को पूरा किया है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आने वाली हैं। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विक्की और सारा इंदौर मे लुका छुपी 2 की शूटिंग कर रहे हैं।
विक्की कौशल की आने वाली फिल्में
वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म सैम बाहदुर में मुख्य भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में साल 1941 के युद्ध में पाकिस्तान के आत्मसमर्पण की कहानी को दिखाया जाएगा। इसके अलावा विक्की मेरा नाम गोविंदा, द इम्मोर्टल अश्वत्थामा, मिस्टर ले ले, जी ले जार, जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।