विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रुकना नहीं, झुकना नहीं', India vs NZ Semifinals में स्टेडियम में गूंजेगा Sam Bahadur का गाना 'बढ़ते चलो'

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 14 Nov 2023 05:22 PM (IST)

विक्की कौशल बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। बड़े पर्दे पर कई फिल्मों में उन्होंने अपनी वर्सटाइल एक्टिंग से लोगों ...और पढ़ें

Sam Bahadur Song Badhte Chalo to be played at India vs New Zealand Semifinals
Sam Bahadur Song Badhte Chalo to be played at India vs New Zealand Semifinals

HighLights

  1. विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म है 'सैम बहादुर'
  2. भारत-न्यू जीलैंड सेमिफाइनल में प्ले होगा फिल्म का पहला गाना
  3. दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sam Bahadur Song at India-New Zealand Semifinals: विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स एक-एक कर फिल्म से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। हाल ही में मूवी का पहला गाना 'बढते चलो' रिलीज किया गया। फैंस ने सॉन्ग को काफी पसंद किया। वहीं, मेकर्स ने गाने के जरिए मूवी के प्रमोशन का नया तरीका निकाला है।

सेमी फाइनल्स में प्ले किया जाएगा सॉन्ग

'सैम बहादुर' फिल्म का यह पहला गाना भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में प्ले किया जाएगा। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गुलजार साहब की रचना से सजा यह गाना भारतीय सेवा के विभिन्न रेजीमेंटों के हर ऐतिहासिक युद्ध को बयां करता है।

इंपॉर्टेंट है विक्की कौशल का रोल

'बढ़ते चलो' गाना न केवल युद्ध की चीखों के सार को दर्शाता है, बल्कि उन गुमनाम नायकों को भी श्रद्धांजलि देता है, जो देश की रक्षा का अभिन्न अंग रहे हैं। विक्की कौशल इस फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभाते नजर आएंगे। वह भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल प्ले कर रहे हैं। सैम बहादुर फिल्म में विक्की के अलावा सान्या मल्होत्रा और सना फातिमा भी हैं। सान्या, विक्की की पत्नी (सिलो मानेकशॉ) के रोल में होंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

'एनिमल' से टकराएगी फिल्म

सैम बहादुर फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसी दिन रणबीर कपूर और रश्मिका मंडाना की 'एनिमल' भी रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इन दो फिल्मों के बीच उसे दिन कड़ा मुकाबला होते देखने को मिल सकता है। 

कब है सेमी फाइनल?

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sam Bahadur New Song: 'सैम बहादुर' के नए गाने 'बढ़ते चलो' ने खड़े किए रोंगटे, एक-एक शब्द छू लेगा आपका दिल