विकी कौशल ने पहनी इतनी महंगी घड़ी, आप इतने में घर या एसयूवी खरीद सकते हैं
सेलेब्रिटी अक्सर लग्जरी ब्रांड कैरी करते नजर आ जाते हैं। चाहे कपड़े या घड़ियां हों। प्राइस का अंदाजा मुश्किल होता है। पर एक बात साफ है कि वह सबसे लग्जरी ब्रांड पसंद करते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सेलेब्रिटी अक्सर लग्जरी ब्रांड कैरी करते नजर आ जाते हैं। चाहे उनके कपड़े, जूते, बैग या घड़ियां हों। प्राइस टैग का अंदाजा लगाना मुश्किल ही होता है। पर एक बात हमेशा साफ होती है कि वह सबसे लग्जरी ब्रांड ही पसंद करते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं, विकी कौशल की। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक और उरी जैसी फिल्मों से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। विकी गुड लुकिंग होने के साथ ही स्टाइलिश भी हैं। उन पर वेस्टर्न कैजुअल सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। वह अपनी एसेसरीज भी दिखाना पसंद करते हैं। फिर चाहे वह सनग्लास हों या वॉचेज।
आज वह अपनी एक घड़ी की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने एक मेन मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है। उन्होंने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इन फोटोज में विकी कौशल ब्लेजर, जिप्ड स्वेटशर्ट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। पर सबसे खास है उनकी वॉच। यह BVLGARI की वॉच है। यह वॉच 18 कैरेट के सैंड ब्लास्टेड रोज गोल्ड केस में है। इसमें स्केल्टोनिज्ड डॉयल और ब्लैक एलिगेटर ब्रेसलेट है। कीमत है, 22.80 लाख रुपये।
कैटरीना कैफ से अफेयर की खबरें
विकी कौशल और कैटरीना कैफ के अफेयर की खबरें काफी समय से इंटरनेट पर वायरल हैं। हाल में विकी और कैटरीना की डिनर डेट की एक तस्वीर सामने आई थी। वहीं बॉलीवुड की एक दिवाली पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए थे।
कतार में हैं विकी कौशल की कई बड़ी फिल्में
फिल्मों की बात करें तो विकी कौशल मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और अनिल कपूर भी अभिनय कर रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनीस बज्मी ने एकता कपूर की एक अनाम फिल्म के लिए लीड एक्टर के तौर पर विकी कौशल का नाम फाइनल किया है। इसके अलावा विकी कौशल क्रांतिकारी उधम सिंह की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह आजाद भारत के पहले सेनाध्यक्ष जनरल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में भी नजर आएंगे। इस साल विकी कौशल को उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ संयुक्त रूप से यह अवॉर्ड जीता था। आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है।
Congratulations @katrinakaif and all the very best for @kaybykatrina... Shine On! #ItsKayToBeYou 😊