विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vikram Gokhale Death News: ऑनस्क्रीन ऐश्वर्या राय के पिता का निभाया किरदार, 4 दशक से ज्यादा लंबा रहा करियर

By Aditi YadavEdited By:
Published: Thu, 24 Nov 2022 01:04 AM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 03:36 PM (IST)

Vikram Gokhale Death News विक्रम गोखले का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभायी ...और पढ़ें

Vikram Gokhale Death News, actor vikram gokhale, vikram gokhale passes away
Vikram Gokhale Death News, actor vikram gokhale, vikram gokhale passes away

 नई दिल्ली, जेएनएन। Vikram Gokhale Death News: फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने के चलते पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर कई लोगों ने दुख भी जताया है। विक्रम गोखले फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम थे। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती थी। वह हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई थी। वे कई दिनों से बीमार थे और पुणे के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत गंभीर थीं। इस बीच जानते हैं उनके करियर के बारे में। 

एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे विक्रम

बता दें, हिंदी सिनेमा से विक्रम गोखले के परिवार का काफी पुराना ताल्लुक रहा है। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। उनके पिता चंद्रकांत गोखले ने 50 से ज्यादा मराठी फिल्म और 70 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया था। उनकी परदादी हिंदी सिनेमा की पहली भारतीय आर्टिस्ट रही थी और खबरों की मानें तो विक्रम गोखले की दादी भी हिंदी सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रही थीं।

पुणे में एक्टिंग अकेडमी 

पिछले कई साल से अभिनेता अपनी वाइफ के साथ पुणे में रह रहे थे। जहां वह अपनी एक्टिंग अकेडमी चलाते थे। एक रिपोर्ट में बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान वो मुंबई से पुणे शिफ्ट हो गये थे।

कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहे है विक्रम गोखले

अपने पिता और दादी की तरह अभिनेता ने भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। विक्रम गोखले की पॉप्युलर फिल्मों की बात करें तो उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम',  'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा', 'अग्निरपथ' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्में इस लिस्ट में शामिल है। 

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम'  में अजय ने किया था काम

अजय देवगन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में विक्रम गोखले संग काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या के पिता का रोल निभाया था और अजय देवगन के ससुर बने थे। 

यह भी पढ़ें- Vikram Gokhale Death: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर जानें क्या बोलीं पत्नी