विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

400 से ज्यादा फिल्में, 75 बार बना पुलिस ऑफिसर, कहानी पेंटर से एक्टर बनने वाले दिग्गज की

Published: Mon, 09 Mar 2026 06:42 PM (IST)

फिल्मी जगत के कई कलाकार ऐसे थे, जो अपने फिल्मी करियर में टाइप कास्ट बनकर रह गए थे। पुराने दौर ...और पढ़ें

बॉलीवुड का दिग्गज कलाकार (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

बॉलीवुड का दिग्गज कलाकार (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. बॉलीवुड का पुलिस वाला कलाकार

  2. हिंदी सिनेमा का वेटरन एक्टर कौन

  3. पेंटर से एक्टर बनने की रोचक कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी कोई एक किरदार ऐसा होता है, जिसे निभाकर फिल्म कलाकार अमर हो जाते हैं। पुराने दौर में एक अभिनेता ऐसा भी रहा, जिसने पुलिस की वर्दी में सिनेमा में अपना रौब दिखाया था। 70 फिल्मों के बाद पहली बार पुलिस वाला बनकर उसने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक इंडस्ट्री में कायम है। 

75 से ज्यादा पर्दे पर पुलिस ऑफिसर बनकर इस अभिनेता ने अपनी धाक जमाई। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से एक्टर के बारे में जिक्र ककिया जा रहा है। 

बॉलीवुड का पुलिस ऑफिसर

सिनेमा के कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जो रोल के लिए टाइप कास्ट माने जाते थे। जिस दिग्गज की बात इस लेख में की जा रही है, वह भी इसी कैटेगरी में शामिल होता है। अमिताभ बच्चन की डॉन, जंजीर और दीवार जैसी कई मूवीज में पुलिस ऑफिसर बनकर लोकप्रियता हासिल करने वाले इस वेटरन एक्टर का नाम इफ्तिखार अहमद शरीफ है। जी हां इफ्तिखार ही वह एक्टर रहे थे, जिन्होंने 75 से ज्यादा बार फिल्मों में खाकी वर्दी पहनी थी। 

यह भी पढ़ें- शादीशुदा कपल के लिए Must Watch है अमिताभ-जया की Blockbuster, 53 साल पहले हुई थी रिलीज

iftikhar khan actor

आपको ये जानकार हैरानी होगी कि इफ्तिखार अहमद शरीफ शुरुआत से एक्टर नहीं बनना चाहते थे। उन्हें सिंगिंग और पेटिंग का काफी शौक था। लखनऊ कॉलेज ऑफ आर्ट्स से इन्होंने चित्रकला में डिप्लोमा करने वाले इफ्तिखार अहमद शरीफ ने करियर की शुरुआत में लीड रोल में भी काम किया। लेकिन उनको अधिक लोकप्रियता हाथ नहीं लगी। 

iftikhar khan actor (1)

फिर जब वह पहली बार राजेश खन्ना की फिल्म इत्तेफाक इफ्तिखार अहमद शरीफ ने पर्दे पर पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई। आलम ये था कि उन पर वर्दी कुछ कदर जची, फिर इसके बाद ज्यादातर फिल्ममेकर्स उन्हें मूवीज में पुलिस वाले का रोल ऑफर करने लगे और इस तरह से इफ्तिखार अहमद शरीफ साइड हीरो होकर भी काफी मशहूर हुए। 

400 से अधिक मूवीज में किया काम 

आजाद भारत से पहले अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वाले इफ्तिखार अहमद शरीफ ने 1937 से लेकर 1994 तक बतौर एक्टर हिंदी सिनेमा में एक लंबी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने सभी भाषाओं को मिलाकर 400 से ज्यादा मूवीज में काम किया था। 

यह भी पढ़ें- संडे को काम नहीं करता था ये सुपरस्टार, ऐंठ में ठुकराया दिया था अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर का ऑफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।