विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dilip Kumar की फिर बिगड़ी तबीयत, दिग्गज अभिनेता को सांस लेने में हो रही है दिक्कत

By Anand KashyapEdited By:
Published: Sun, 06 Jun 2021 10:29 AM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ...और पढ़ें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार, तस्वीर, Twitter : @ANI
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार, तस्वीर, Twitter : @ANI

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने दी है।

98 साल के दिलीप कुमार की तबीयत अक्सर बिगड़ती रहती है। उनका इस समय हिंदुजा अस्पताल में डॉ जलील पार्कर इलाज कर रहे हैं। पिछले महीने भी दिलीप कुमार को स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला और जांचें की गयीं। हालांकि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया गया था।

पीटीआई से बातचीत में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कहा था कि हम अस्पताल से घर लौट आये हैं। सब ठीक है। अपनी दुआओं में साहब (दिलीप कुमार) को याद रखिए। बाद में बताया गया कि दिलीप कुमार को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था और दो दिन वहां रहे।

सायरा बानो ने कहा था कि ईश्वर की कृपा से सब ठीक रहा तो हम रविवार को ही खार हिंदुजा नॉन कोविड अस्पताल से दिलीप कुमार के साथ घर चले जाएंगे। मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किसी भी वजह से अस्पताल जाना खतरनाक है। उम्मीद है कि दिलीप कुमार स्वस्थ्य होकर जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे। दिलीप कुमार के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई थी। डॉक्टर उनका नियमित रूप से चेकअप कर रहे थे।