मुंबई में गुम हुईं वीना मलिक
मुंबई। विवादास्पद पाकिस्तानी अभिनेत्री व मॉडल वीना मलिक मुंबई में शुक्रवार सुबह से लापता हैं। उनके प्रबंधक ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।
मुंबई। विवादास्पद पाकिस्तानी अभिनेत्री व मॉडल वीना मलिक मुंबई में शुक्रवार सुबह से लापता हैं। उनके प्रबंधक ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।
वह पश्चिमोत्तर मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में बॉलीवुड फिल्म मुंबई 125 किलोमीटर्स की शूटिंग कर रही थीं। शुक्रवार को शूटिंग समाप्त होने के बाद वीना वहां से एक कार में रवाना हुईं थीं। तब से वह गायब हैं।
फिल्म के निर्देशक हेमंत मधुकर ने बताया, शुक्रवार सुबह शूटिंग समाप्त होने के बाद वीना चली गई थीं। दोपहर में मुझे उनका एकएसएमएस मिला, जिसमें उन्होंने खुद के शूटिंग पर ध्यान न दे पाने के लिए माफी मांगी। उनका कहना था कि वह परेशान हैं। उन्होंने कहा, मैंने तुरंत उन्हें फोन लगाया, लेकिन उनका फोन पहुंच क्षेत्र से बाहर था। तब से मेरा उनसे सम्पर्क नहीं हो सका है।
वीना के प्रबंधक प्रतीक मेहता ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, मैं शुक्रवार से ही उनसे सम्पर्क की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैंने बांद्रा पुलिस थाने के अधिकारियों से सम्पर्क किया और उनसे वीना का पता लगाने में मदद करने का अनुरोध किया। वैसे बांद्रा पुलिस इस बात से इंकार कर रही है कि उसने वीना की गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज की है।
वीना साल 2010 में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपने मित्र व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आसिफ के मैच फिक्सिंग से जुड़े होने के सम्बंध में कुछ प्रमाण पेश किए। इसके बाद उन्होंने भारतीय रिएलिटी शो बिग बॉस 4 में हिस्सा लिया था।
वह इमेजिन टीवी पर प्रसारण के लिए स्वयंवर शो में हिस्सा लेने वाली थीं। उनसे पहले राखी सावंत, राहुल महाजन और रतन राजपूत जैसी हस्तियां शो में हिस्सा ले चुकी हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर