विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल टूटे आशिक की कहानी है वरुण शर्मा की Wild Wild Punjab, 10 जुलाई को रिलीज होगी मूवी

Published: Wed, 19 Jun 2024 01:15 PM (IST)

वरुण शर्मा सनी सिंह मनजोत सिंह और जस्सी गिल स्टारर फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब (Wild Wild Punjab) एक दिल टूटे ...और पढ़ें

Varun Sharma starrer film Wild Wild Punjab
Varun Sharma starrer film Wild Wild Punjab

HighLights

  1. फिल्म में खन्ने का किरदार अदा कर रहे वरुण शर्मा
  2. 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
  3. दिल टूटे आशिक की कहानी है वाइल्ड वाइल्ड पंजाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी किसी से प्यार किया है? क्या कभी किसी ने आपका दिल तोड़ा है? तो फिर फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब आपके लिए ही बनी है। ये फिल्म हर दिल टूटे हुए आशिक के लिए है। वाइल्ड वाइल्ड पंजाब एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है जिसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है।फैंस काफी समय से शायद स्क्रीन पर वरुण शर्मा को मिस कर रहे थे।

कब रिलीज होगी फिल्म

आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ। 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म का प्रीमियर 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगा। सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा,"चार दोस्त, एक लंबा सफर और एक्स को आई एम ओवर यू बोलने की कोशिश। एक वाइल्ड वाइल्ड सवारी के लिए खुद को तैयार रखें।"

ब्रेकअप की है कहानी

खन्ने यानी वरुण शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। वह परेशान है कि अब क्या करे। उसके पास अरोरे (सनी सिंह),जैनू (जस्सी गिल)और हनी पाजी (मनजोत सिंह) जैसे दोस्त हैं जो उसे इस ब्रेकअप का डटकर सामना करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ये सभी दोस्त एक ब्रेकअप ट्रिप पर निकलें हैं ताकि उनका दोस्त खन्ने इसे भूल पाए। इन चार दोस्तों के अलावा फिल्म में पत्रलेखा और इशिता राज भी अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Actor Varun Sharma: जम्‍मू पहुंचे 'फुकरे' के चूचा, मां वैष्‍णो देवी के दरबार में टेका माथा; फैंस के साथ खिंचवाई फोटो

सिमरप्रीत हैं फिल्म के डायरेक्टर

ये फिल्म ब्रोमांस और पागलपन का बेहतरीन मिक्सचर है। सिमरप्रीत सिंह इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। सिमरप्रीत इससे पहले 'हाफ लव हाफ अरेंज्ड' और 'कॉलेज रोमांस' वेब सीरीज को डायरेक्ट कर चुके हैं। अब ब्रेक-अप ट्रिप’ पर निकले ये चार दोस्त क्या कुछ कर पाते हैं और उनका दोस्त इसे ओवरकम कर पाता है या नहीं? ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा।

यह भी पढ़ें: आसान नहीं थी Varun Sharma के एक्टर बनने की राह, बोले- 'मेरी जिंदगी में मां ने निभाई...'