यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Varun Dhawan ने वाइफ Natasha Dalal के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे माय केयरटेकर'
वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा दलाल बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। नताशा आज 8 मई को ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल बी टाउन के बेस्ट कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है। आज 8 मई को एक्टर अपनी लेडी लव का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उन्होंने नताशा के लिए अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए नोट भी लिखा है।
वरुण ने लुटाया नताशा पर प्यार
वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में यह कपल घूमते हुए कैमरा के सामने वीडियो बना रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे माय केयरटेकर, लव यू फॉरएवर।
यह भी पढ़ें: Varun Dhawan-जाह्नवी कपूर ने शुरू की Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari की शूटिंग, शेयर किया मुहूर्त का वीडियो
View this post on Instagram
बॉलीवुड स्टार्स ने भी दी बधाई
वरुण धवन के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट कर नताशा को जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे नताशा'। इसके अलावा ताहिरा कश्यप, हुमा कुरैशी समेत कई अन्य स्टार्स ने भी उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के तीन साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। इस कपल ने 24 जनवरी, 2021 को शादी रचाई थी। कुछ दिनों पहले ही नताशा के बेबी शावर की तस्वीरें सामने आई थी।
वरुण धवन का वर्क फ्रंट
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही बेबी जॉन में दिखाई देने वाले हैं। 'जवान' डायरेक्टर एटली इसके को-प्रोड्यूसर हैं। बेबी जॉन में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश दिखाई देंगी। इसके बाद वह 'सिटाडेल' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु दिखाई देंगी। वहीं, वरुण स्त्री 2 में भी कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं।
