यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Varun Dhawan: बर्थडे पर वरुण धवन ने पैपराजी के लिए किया कुछ ऐसा, दिल हार बैठे एक्टर के फैंस
एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बुधवार को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरा पैपराजी एक्टर की तस्वीरें लेने ...और पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। सितारों के पीछे अपना पूरा दिन पैपराजी बिता देते हैं। सितारे भी उनकी मेहनत से अनजान नहीं हैं। ऐसे में जब मौका मिलता है, तो वो भी उनके लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। अब अभिनेता वरुण धवन को ही देख लीजिए, अपने 37वें जन्मतिथि पर वो खुद बालकनी में रखे गमले हटाने लग गए।
दरअसल, बुधवार को वरुण के जन्मदिन पर कई पैपराजी वरुण को कैमरे में कैद करने के लिए उनके घर पहुंच गए। घर में रखे गमलों के कारण पैपराजी वरुण की तस्वीरें नहीं ले पा रहे थे। फिर क्या था, वरुण ने खुद गमले उठाए और नीचे रख दिए ।
यह भी पढ़ें- 'कुत्ते से की गई मेरी तुलना', सलमान खान से लॉन्च मिलने पर आयुष शर्मा को सुनने पड़े थे भद्दे कमेंट्स
पैप्स संग मनाया बर्थडे
वरुण धवन की ये अदा पैपराजियों के साथ उनके प्रशंसकों को भी भा रही है। वरुण ने घर से बाहर निकलकर वहां मौजूद लोगों को केक भी खिलाया। हालांकि वरुण ने खुद केक का एक टुकड़ा भी नहीं खाया, क्योंकि वह डायट पर चल रहे हैं। इसकी जानकारी वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर घर में काटे गए केक के साथ अपनी फोटो शेयर करके दी। उन्होंने लिखा, 'आगे बढ़ रहा हूं, सीख रहा हूं, फिर भी पहले जैसा रहने का प्रयास कर रहा हूं। मैंने केक को थोड़ा सा चखा है, क्योंकि मैं बहुत जल्द एक नई फिल्म शुरू करने जा रहा हूं, जिसके लिए मैं उत्सुक हूं।' वरुण के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म बेबी जान का नया लुक भी जारी किया गया।

पापा बनने वाले हैं वरुण
वरुण धवन प्रोफेशनल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपने घर पर बेबी शॉवर पार्टी रखी थीं। जहां कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें- 'इंशाअल्लाह', खत्म हुई सलमान खान और संजय लीला भंसाली की दुश्मनी! Heeramandi के प्रीमियर पर दोनों साथ आए नजर
वरुण की आने वाली फिल्में
वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर की फिल्म स्त्री 2 पर काम चल रहा है। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा वरुण धवन फिल्म बेबी जॉन में भी नजर आएंगे। जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने अपने बर्थडे पर ही किया।
