विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का हुआ विस्तार, फिल्म में Varun Dhawan निभाएंगे इस फौजी के बेटे का किरदार

Published: Sat, 24 Aug 2024 04:15 PM (GMT+05:30)

सनी देओल (Sunny Deol) की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर के सीक्वल की घोषणा हो चुकी है। बॉर्डर 2 के साथ एक्टर ...और पढ़ें

'बॉर्डर 2' फिल्म में वरुण धवन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
'बॉर्डर 2' फिल्म में वरुण धवन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'बॉर्डर 2' का हिस्सा होंगे वरुण धवन
  2. फिल्म में वरुण का होगा जरूरी किरदार
  3. 2026 में रिलीज होगी फिल्म बॉर्डर 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध पर बनी फिल्म 'बॉर्डर' में देश प्रेम के जज्बे को बखूबी दिखाया गया था। सुनील शेट्टी, सनी देओल (Sunny Deol), अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स के दमदार अभिनय से सजी ये मूवी आज भी पसंद की जाती है। अब फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसमें वरुण धवन की एंट्री पक्की हो चुकी है। इसी के साथ इस बात का खुलासा भी हो चुका है कि वह किस किरदार में नजर आएंगे। 

1997 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी 'बॉर्डर'

'बॉर्डर' 1997 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक थी। इसमें 1971 युद्ध की कहानी को इस तरह दिखाया गया था कि देखने वाले की आंखें नम हो गईं। फिल्म में लोंगेवाला युद्ध को विस्तार से दिखाया गया है। 1971 में भारत-पाकिस्तान की लड़ाई के दौरान, राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट पर 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान की टैंक रेजिमेण्ट का सामना करते हैं।

यह भी पढ़ें: Border 2 में कन्फर्म हुई Varun Dhawan की एंट्री, सनी देओल ने बटालियन में नए फौजी का किया स्वागत

किस तरह से भारतीय सैनिक पाकिस्तान के सैनिकों से लड़ते हैं, इसे फिल्म में शानदार तरीके से दिखाया गया है। अब 'बॉर्डर 2' में आगे की कहानी दिखाई जाएगी, जिसका वरुण धवन अहम हिस्सा होंगे।

वरुण धवन निभाएंगे ये किरदार

'स्त्री 2' के 'भेड़िया' यानी कि वरुण धवन (Varun Dhawan), अनुराग सिंह की इस डायरेक्टोरियल फिल्म में सुनील शेट्टी (कैप्टन भैरव सिंह राठौड़, बीएसएफ) के बेटे का किरदार निभाएंगे। बॉर्डर 2 की बटालियन में वह भी एक फौजी के रोल में ही होंगे। हाल ही में वरुण धवन ने फिल्म में अपनी एंट्री को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की थी। मूवी की शूटिंग अक्टूबर या नवंबर में शुरू होगी। जबकि, ये फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: सनी देओल की Border 2 में हुई स्टार किड की एंट्री, कहीं फैंस न मान जाएं बुरा?