सुई धागा के लिए वरुण की इस स्पेशल ट्रेनिंग के बारे में जानते हैं क्या आप
फिल्म सुई धागा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के मौके पर 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुई धागा का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान वरुण धवन ने फिल्म से जुड़ी कुछ राज की बातें बताई। वरुण ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि फिल्म सुई-धागा में काम करने के लिए उन्होंने सबसे पहले फिल्म की तैयारी के लिए सुई में धागा डालना सीखा थाl
वरुण धवन अब यशराज की फिल्म सुई धागा में दर्जी की भूमिका निभाते नजर आयेंगेl इस फिल्म को मेड इन इंडिया की तर्ज पर बनाया गया है जिसका निर्देशन शरत कटरिया कर रहे हैं। वरुण की एक तस्वीर भी बहुत पहले सामने आयी थी, जिसमें वह सिलाई मशीन के साथ नजर आ रहे थे। इस तस्वीर से वरुण ने अपनी इसी फिल्म की एक झलक दिखाने की कोशिश की थी। उस समय इतना तो तय था कि फिल्म में वरुण सिलाई जैसा कुछ करते जरूर नज़र आयेंगे लेकिन वह किनके लिए कपड़े सिलेंगे, यह तब पता नहीं चल सका था। अब वरुण ने इस बारे में खुद बताया कि, फिल्म सुई धागा करने से पहले उन्होंने एक स्पेशल ट्रेनिंग ली थी। वह ट्रेनिंग सिलाई की ही थी।यशराज बैनर की फिल्म सुई घागा जल्द रिलीज होने वाली हैl
यह भी पढ़ें: Box Office: इस 15 अगस्त पर गोल्ड और सत्यमेव जयते, कौन मारेगा पहले दिन बाज़ी
फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का देसी अवतार दिखाई देगा। यह फिल्म गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के मौके पर 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म एक पति-पत्नी की कहानी है जो खुदके बिजनेस की शुरुआत करते हैं। सुई-धागा में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पति-पत्नी के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी ममता (अनुष्का शर्मा) और मौजी (वरुण धवन) की है। मौजी छोटी नौकरी करता है और कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है। वहीं, ममता हाउसवाइफ है। ममता पति के अपमान से काफी परेशान हो जाती है और उसे नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की राय देती है। मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस शुरू करता है जिसमें ममता भी उसकी मदद करती है। धीरे-धीरे यह बिजनेस बढ़ता है और सफल होने लगता है। कहानी एक एेसे व्यक्ति की है जो बेरोजगार होने के बाद खुदका व्यापार शुरू करता है। मतलब बेरोजगार से खुदके रोजगार की कहानी को इस फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ...तो क्या इस साल अक्टूबर से होगी कपिल शर्मा की वापसी
वरुण की पिछली फिल्मों की बात करें तो अक्तूबर और जुड़वा सफल रही थी।