Move to Jagran APP

Varun Dhawan 'मिशन ऑक्सीजन इंडिया' के समर्थन में आए आगे, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगा कर अस्पतालों को करेंगे वितरित

वरुण धवन मिशन ऑक्सीजन इंडिया के माध्यम से अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में भी बताया कि पहली खेप भारत पहुंच चुकी है और 14 अस्पतालों को मशीनें उपयोग के लिए दे दी गई है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 05:46 PM (IST)
वरुण धवन फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। वरुण धवन ने मिशन ऑक्सीजन इंडिया को सपोर्ट करने का निर्णय लिया है। दरअसल कोरोना महामारी के चलते अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी है। इसके चलते कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। अब फिल्म अभिनेता वरुण धवन आगे आए हैं। उन्होंने विदेशों से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगाकर अस्पतालों में वितरित करने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

भारत सरकार मिशन ऑक्सीजन इंडिया चलाकर लोगों को पहले ही बचाने का प्रयास कर रही है। कोरोना महामारी के चलते देश दूसरी लहर से जूझ रहा है। पिछले वर्ष वरुण धवन ने सरकार की बड़ी सहायता की थी। अब वरुण धवन मिशन ऑक्सीजन इंडिया के माध्यम से अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में भी बताया कि पहली खेप भारत पहुंच चुकी है और 14 अस्पतालों को मशीनें उपयोग के लिए दे दी गई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इस बारे में वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'इस प्रकार के उतार-चढ़ाव भरे माहौल में हमारे स्वास्थ्य विभाग पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इस समय सबसे ज्यादा मांग ऑक्सीजन की है। ऐसे में मैंने मिशन ऑक्सीजन इंडिया में भाग लिया है।

इसके माध्यम से मैं पूरे देश के अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगाकर उपलब्ध करवाने का प्रयास करूंगा। हम 30 युवाओं ने करीब 21 करोड़ रुपए जमा कर 3900 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का आर्डर 1 सप्ताह पहले दे दिया है। इनमें से पहली खेप भारत आ चुकी है। मैं सभी से निवेदन करूंगा कि वह अपनी योग्यता के अनुसार लोगों की सहायता करें।'

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप भारत पर गई है और 14 अस्पतालों में काम भी कर रही है। वरुण धवन फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.