विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बॉर्डर 2' के बाद Varun Dhawan का बड़ा धमाका, YRF की पहली हॉरर फिल्म में आएंगे नजर; कब होगी रिलीज?

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:41 PM (IST)

YRF प्रोडक्शन अपनी पहली हॉरर फिल्म बनाने जा रहा है जिसमें वरुण धवन नजर आएंगे।

वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन

वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन

HighLights

  1. वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन

  2. अभय पन्नू करेंगे फिल्म को निर्देशित

  3. कब रिलीज होगी वरुण धवन की फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन को पिछली बार रोमांटिक-कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था। वहीं उन्होंने हाल ही में ऑब्सेशन के हिंदी वर्जन में भी वॉइस ओवर किया है। लेकिन उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट काफी एक्साइटिंग है। दरअसल बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्क्शन हाउस YRF अपनी पहली हॉरर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे। बताया गया है कि अक्षय विधानी इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे, जबकि आदित्य चोपड़ा इस प्रोजेक्ट की देखरेख करेंगे। यह फिल्म 2028 में रिलीज होने की उम्मीद है।

कब रिलीज होगी वरुण धवन की यह फिल्म?

बिजनेस एक्सपर्ट और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर वरुण धवन (Varun Dhawan) के आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी शेयर की। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह फिल्म 31 मार्च, 2028 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

varunnn

आदर्श ने लिखा, 'आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में बनी और अक्षयविधानी द्वारा निर्मित यह फिल्म 31 मार्च 2028 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी'।

वरुण धवन की यश राज फिल्म्स में वापसी

'सुई धागा' के बाद वरुण दूसरी बार YRF के साथ काम करने जा रहे हैं, लेकिन इस बार वह एक ऐसे जॉनर (genre) में नजर आएंगे जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं आजमाया है। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा का सपोर्ट है और इसे YRF के CEO अक्षय विधानी प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स ने अभी तक कहानी और बाकी कास्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह प्रोजेक्ट इस प्रोडक्शन हाउस की पहली हॉरर फिल्म होगी।

वरुण के फैंस हुए एक्साइटेड

इस खबर से वरुण के फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वरुण धवन के साथ YRF का हॉरर जॉनर में कदम रखना एक बेहतरीन सिनेमैटिक ट्रीट है! पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। 31 मार्च, 2028 का बेसब्री से इंतजार है'।

Varun Dhawan

वरुण धवन का वर्कफ्रंट

2026 में वरुण धवन की फिल्में काफी अलग-अलग तरह की रहीं, जिनमें 'बॉर्डर 2' (Border 2) और 'है जवानी तो इश्क होना है' शामिल हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' में वरुण, सनी देओल (Sunny Deol), दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ नजर आए।

इस फिल्म में उन्होंने होशियार सिंह का किरदार निभाया था, जो 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बाद, उन्होंने अपने पिता और फिल्म निर्माता डेविड धवन के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए काम किया। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- डेविड धवन को आज भी याद है कानपुर, बोले- जागरण और मुझमें एक समानता, हम दोनों कानपुर के हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।