विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Salman Khan ने रात के 2 बजे Varun Dhawan से कॉल पर क्या कहा? सुनते ही हैरान रह गए थे 'बॉर्डर 2' एक्टर

Published: Thu, 12 Feb 2026 05:29 PM (IST)

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने हाल ही में खुलासा किया कि सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें एक बार रात ...और पढ़ें

वरुण धवन से सलमान खान ने कॉल पर कही ये बात। फोटो क्रेडिट- फेसबुक

वरुण धवन से सलमान खान ने कॉल पर कही ये बात। फोटो क्रेडिट- फेसबुक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ फिल्म बेबी जॉन में नजर आए थे। हाल ही में वरुण ने रिवील किया कि आखिर किस वजह से भाईजान ने उन्हें रात के 2 बजे कॉल किया था।

वरुण धवन को बॉर्डर 2 के टीजर और ट्रेलर रिलीज के दौरान काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी। सोशल मीडिया पर बुरी तरह आलोचना सहने के बीच वरुण पर्सनल बैटल से भी गुजर रहे थे। 

ट्रोलिंग के बीच ICU में थे वरुण धवन

दरअसल, वरुण धवन के पिता डेविड धवन की अचानक तबीयत खराब हो गई थी जिसके चलते उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। इस बीच उन्हें सलमान खान से दो बार कॉल आए, जिसके बारे में उन्होंने बात की है। एक बार तो भाईजान ने एक्टर को रात के 2 बजे कॉल किया था।

बुरे वक्त में वरुण संग खड़े रहे सलमान 

वरुण धवन ने बताया कि जब वह ट्रोल हो रहे थे और उनके पिता ICU में एडमिट थे, तब कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें इमोशनल सपोर्ट किया। इनमें से एक सलमान खान (Salman Khan) भी थे। मुंबई में आयोजित स्पेशल प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण धवन ने कहा-

रात में मुझे सलमान भाई का फोन आया और वह बस हंस रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा, 'अच्छी चीजें होने वाली हैं।' उन्होंने बस इतना ही कहा। उनका विश्वास मेरे लिए बहुत मायने रखता था।

यह भी पढ़ें- Border 2 का दुनियाभर में अचानक बदला समीकरण, 14वें दिन मेकर्स के हाथ लगी बस इतनी कमाई

Salman khan varun dhawan

सलमान खान ने 2 बजे कॉल कर क्या कहा?

बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले ही नहीं, बल्कि इस फिल्म की रिलीज के बाद भी सलमान खान ने वरुण धवन को कॉल किया और वो भी रात के 2 बजे। इस बारे में वरुण ने बताया-

उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि वह हम सबके लिए बहुत खुश हैं। फिर उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो मेरे दिल के बहुत करीब है। रात के 2 बज रहे थे और यह सुनकर मैं अपने बिस्तर पर खड़ा हो गया। उन्होंने कहा, 'मुझे तुम पर गर्व है, बेटा।' वह मेरे लिए बहुत ही अहम पल था, क्योंकि वह आसानी से लोगों की तारीफ नहीं करते।

बता दें कि वरुण धवन को बॉर्डर 2 के लिए आलोचना भी मिली और रिलीज के बाद खूब तारीफ भी मिली। अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म ने करीब 450 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- ओ तेरी की! Border 2 ने रिलीज के 13वें दिन दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर किया नया कारनामा, O Romeo जरा संभल के आना