Move to Jagran APP

वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को मारने की धमकी दे रही है उनकी ये क्रेज़ी फैन!

वरुण धवन इन दिनों कलंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में आलिया भट्ट संजय दत्त आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 12:21 PM (IST)
वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को मारने की धमकी दे रही है उनकी ये क्रेज़ी फैन!
वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को मारने की धमकी दे रही है उनकी ये क्रेज़ी फैन!

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। वरुण धवन की फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है, मगर इसकी अब दूसरी साइड भी समाने आ रही है। हाल ही में उनके साथ एक अजीबोगरीब समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनकी एक महिला फैन ने गर्ल फ्रेंड नताशा दलाल को जान से मारने की धमकी दी है।

loksabha election banner

इस महिला फैन ने वरुण के घर के सामने काफी तमाशा किया है और चूंकि वरुण 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त थे तो वह घर पर नहीं थे और ना ही वह उस लड़की से मिल पाए। ऐसे में उस महिला फैन ने वरुण के सेक्योरिटी गार्ड के साथ बहुत बदतमीजी शुरू कर दी और वरुण से मिलने की जिद्द लगा बैठी। वह बार बार यही बात दोहरा रही थी कि वरुण से मिलने दो वरना नताशा को मार डालूंगी।

जब सिक्योरिटी ने देखा कि वह सिचुएशन पर काबू नहीं पा रहे हैं तो उन्होंने सांताक्रुज के लोकल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। फिलहाल यह खबर नहीं मिल पाई है कि पुलिस ने उनके साथ क्या किया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब स्टार्स को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वरुण के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। इमरान हाशमी के साथ भी एक महिला ने उनकी बिल्डिंग के नीचे बहुत हंगामा किया था। यही नहीं आशा पारेख को तो उनके दौर में एक जापानी फैन ने काफी परेशान किया था, जिसे उन्होंने जेल में डलवा दिया था।

वरुण इन दिनों 'कलंक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था, जिसे अच्छा रिस्पांस मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.