विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दिल में कचरा...', छोटे कपड़ों में Varun Dhawan पहुंचे मंदिर, लोगों ने उठा दिया 'आस्था' पर सवाल, वीडियो वायरल

Published: Thu, 04 Jun 2026 07:43 AM (IST)

वरुण धवन हाल ही में मुंबई के एक मंदिर में ऐसे कपड़े पहनकर पहुंचे, जिसे देखकर यूजर्स अपना गुस्सा काबू ...और पढ़ें

मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर गए वरुण धवन/ फोटो-X Account

मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर गए वरुण धवन/ फोटो-X Account

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जिसके लिए वह हाल ही में मुंबई के एक मंदिर पहुंचे और जाकर प्रार्थना की। हालांकि, इस बीच ही लोगों को वरुण धवन   के बारे में एक चीज बिल्कुल पसंद नहीं आई और वह थे मंदिर में उनके पहने कपड़े, जिसको लेकर अभिनेता को बुरी तरह से ट्रोल किया गया।

मंदिर से निकलते हुए वायरल हुआ वरुण धवन का वीडियो

वरुण धवन का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह मंदिर से बाहर आते हुए दिखाई दिए और उनके माथे पर तिलक लगा है। वायरल हो रही इस वीडियो में वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बनियान पहनी हुई है और उसके साथ अभिनेता ने छोटे शॉर्ट्स पहने हैं।

वह जैसे ही मंदिर से बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें ग्रीट किया और प्रसाद बांटा। हालांकि, इस बीच ही मंदिर से निकलते हुए वरुण धवन के आउटफिट चर्चा में आ गया, जिसे देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें बुरी तरह इंटरनेट पर ट्रोल किया और उनकी भक्ति को झूठा बता दिया। 

यह भी पढ़ें- अभिनेता वरुण धवन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, डीपफेक वीडियो हटाने का आदेश

यूजर्स ने भक्ति पर सवाल उठाते हुए कपड़ों को लेकर मारा ताना

जैसे ही मंदिर से निकलते निकलते हुए वरुण धवन का ये वीडियो वायरल हुआ, तुरंत ही कमेंट बॉक्स में बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "वरुण धवन आप कम से कम मंदिर में तो ढंग के कपड़े पहन सकते थे। यह नकली भक्ति है और लोगों को खुश करने के लिए यह एक पीआर स्टंट है।"

वरुण

दूसरे यूजर ने लिखा, "यह बहुत ही शर्मनाक है। वरुण धवन को मंदिर में इस तरह के कपड़े पहनकर आना कैसे अलाउड कर दिया? क्योंकि वह एक सेलिब्रिटी हैं, तो क्या उन्हें मंदिर के नियम तोड़ने की अनुमति मिल गई है, कौन सा मंदिर ऐसा है, जो भक्त को छोटे से शॉर्ट्स और बनियान में आना अलाउड करता है।"

वरुण

एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या वरुण धवन को मंदिर भी जिम लग रहा है, जो वह वर्कआउट के कपड़े वहां पर पहनकर चले गए हैं।" एक और यूजर ने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "जब दिल में कचरा भरा हो, तो सेलिब्रिटीज भक्ति नहीं, सिर्फ दिखावा करते हैं। इसलिए इन्हें ये नहीं पता कि मंदिर में कैसे जाते हैं।"

एक तरफ जहां कई लोग वरुण धवन को उनके आउटफिट के लिए ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं एक सेक्शन ऐसा भी है, जो अभिनेता के सपोर्ट में उतरा है।

यह भी पढ़ें- 'खुद ओवरएक्टिंग करो..', Dhurandhar 2 की सफलता का वरुण ने नहीं दिया रणवीर को क्रेडिट, यूजर्स बोले- 'जलनखोर'