Valentines Day 2020: लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ऐसे मनाया वेलेन्टाइन्स डे
Valentines Day 2020 अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक दूसरे को सबसे खास गिफ्ट दिया।
नई दिल्ली, जेएनएनl वेलेन्टाइन्स डे 2020 के अवसर पर लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया हैं। हर साल 14 फरवरी को वेलेन्टाइन्स डे के तौर पर मनाया जाता है, जो प्यार और स्नेह का दिन माना जाता है। इस बीच बी-टाउन की बहुचर्चित जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने प्यार से दिल जीत रहे हैं।
वेलेन्टाइन्स डे 2020 के अवसर पर लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक साथ अपनी सुबह बिताई। मलाइका और अर्जुन दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक जैसी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वे प्यार से दिन की शुरुआत कर रहे हैं। जैसा कि सभी आज वेलेन्टाइन्स डे मना रहे हैं, व्यस्त कार्यक्रम के बीच, मलाइका और अर्जुन ने यह सुनिश्चित किया कि वे एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बीता सकें।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक दूसरे को सबसे खास गिफ्ट दिया। अपने व्यस्त दिन को शुरू करने से पहले मलाइका और अर्जुन ने अपने वेलेन्टाइन्स डे की सुबह नाश्ते, चाय और एक चुटकी प्यार से की हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर यह बताया है कि उनकी सुबह कैसी होती है। मलाइका और अर्जुन ने एक समान तस्वीरें शेयर कीं है।
हालांकि अर्जुन और मलाइका द्वारा पोस्ट की गई दोनों तस्वीरों में सिर्फ एक मिनट का अंतर है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि कपल ने वेलेन्टाइन्स डे एक साथ मनाया है। इस बीच दूसरी ओर चल रहे लैक्मे फैशन वीक में मलाइका अरोड़ा ने डिजाइनर वरुण चक्किलम के लिए रैंप वॉक किया और एक लाल-मरून रंग के लहंगे में शाइन किया।
इस मौके पर मलाइका अरोड़ा बहुत खूबसूरत लग रही थींl उन्होंने बहुत आत्मविश्वास के साथ रैंप पर वाल्क किया हैंl सभी उनका अंदाज देखकर दंग रह गएl मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक ले लिया हैंl