Move to Jagran APP

Valentine Day 2021: 'DDLJ' से लेकर 'कबीर सिंह' तक, प्यार के इस मौसम में देखें बॉलीवुड की ये 10 रोमांटिक फिल्में

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जो अपने प्रेम कहानी और रोमांस के लिए जानी जाती है। वेलेंटाइन डे के खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड की सबसे खास और हिट रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 07:49 AM (IST)
Valentine Day 2021: 'DDLJ' से लेकर 'कबीर सिंह' तक, प्यार के इस मौसम में देखें बॉलीवुड की ये 10 रोमांटिक फिल्में
फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और कबीर सिंह , Instagram : srkfansclub1/shahidkapoor

नई दिल्ली, जेएनएन । वेलेंटाइन डे की वजह से प्रेम करने वालों के लिए फरवरी का महीने बेहद खास होता है। बहुत से लोग अपने पार्टनर से बेहद खास और अलग अंदाज में प्यार का इजहार करते हैं। वहीं बहुत से ऐसे भी होते हैं जिनकी प्रेम कहानी ही बॉलीवुड की फिल्मों की तरह शुरू होती है। जी हां, बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जो अपने प्रेम कहानी और रोमांस के लिए जानी जाती है। वेलेंटाइन डे के खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड की सबसे खास और हिट रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताते हैं।

loksabha election banner

फिल्म- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और अमरीश पुरी सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे साल 1995 में सिनेमाघरों में हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने प्यार को हासिल करने के लिए विदेश ने भारत आता है और अपने प्यार को साथ लेकर जाता है।

फोटे- Instagram : srkfansclub1

फिल्म- रहना है तेरे दिल में

यह फिल्म साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आर माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। यूं तो फिल्म रहना है तेरे दिल में को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन टीवी पर यह फिल्म आज भी हिट है। इस फिल्म को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं। फिल्म रहना है तेरे दिल में एक ऐसे लड़के ही कहानी है जो अपनी पसंदीदा लड़की का प्यार पाने के लिए गलत पहचान का इस्तेमाल करता है। लेकिन वह उस लड़की से काफी प्यार करता है। फिल्म रहना है तेरे दिल का निर्देशन गौतम मेनन ने किया था।

फोटे-Instagram : y2kbollywood

फिल्म- वीर-जारा

इस फिल्म की गिनती बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में की जाती है। फिल्म वीर-जारा एक ऐसे भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर की प्रेम कहानी है जो अपना प्यार हासिल करने के लिए पाकिस्तान तक चला जाता है। वह अपनी आधी जिंदगी पाकिस्तान की जेल में सिर्फ इसलिए गुजार देता है ताकि उसकी प्रेमिका पर कोई उंगली न उठा सके। इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और अनुपम खेर सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म वीर-जारा साल 2004 में आई थी, इस फिल्म का निर्देशन यथ चोपड़ा ने किया था।

फोटो-Instagram : godofacting

फिल्म- जाने तू या जाने ना

इस फिल्म में इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में थे। यह इन दोनों की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी। फिल्म जाने तू या जाने ना की कहानी दो ऐसे दोस्तों की है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार होता है, लेकिन वह दोनों इस बात से बेखबर होते हैं। फिल्म जाने तू या जाने ना का निर्देशन अब्बास टायरवाला ने किया था। यह फिल्म साल 2008 में आई थी।

फोटो- Instagram : bollygeet

फिल्म- रब ने बना दी जोड़ी

इस फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे। यह अनुष्का शर्मा के करियर की डेब्यू फिल्म है। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी ऐसे पति की कहानी है जो अपनी पत्नी का प्यार हासिल करने के लिए हर तरह से कोशिश करता। यह फिल्म साल 2008 में आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था।

फोटो-Instagram : yrf

फिल्म- गजनी

यह फिल्म भी साल 2008 में आई थी। इस फिल्म आमिर खान और आसीन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे प्रेमी की है जो अपनी प्रेमिका से प्यार का इजहार नहीं कर पाता और उसकी प्रेमिका की हत्या हो जाती। यह पूरी फिल्म प्रेमिका की हत्या के बदले पर आधारित है। फिल्म गजनी का निर्देशन ए आर मुरूगाडोस ने किया था।

फोटो-Instagram : asin.kalpana

फिल्म- रॉकस्टार

इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म रॉकस्टार साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी में प्यार करने वाले एक ऐसे जोड़े की है जिनका एक-दूसरे से अलग होने के बाद जीना मुश्किल हो जाता है। फिल्म रॉकस्टार का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।

फोटो-Instagram : viyogiii

फिल्म- बर्फी

इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अपने नाम की तरह मीठी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे गूंगे और बहरे लड़के की है। जिसको अपनी ही जैसी एक लड़की से प्यार होता है। फिल्म में प्यार की एक अलग और खास परिभाषा को बताया गया है। फिल्म बर्फी साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु ने किया था।

फोटो-Instagram : anuragbasuofficial

फिल्म- दम लगाके हईसा

यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में एक ऐसे पति की प्रेम कहानी को दिखाया गया है जिसकी शादी भारी वजन की लड़की से हो जाती है। जिसकी वजह से पति काफी परेशान होता है। हालांकि फिल्म के आखिरी तक इन दोनों पति-पत्नी के बीच प्यार हो जाता है। फिल्म दम लगाके हईसा का निर्देशन शरत कटारिया ने किया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।

फोटो-Twitter :@Sharatkatariya

फिल्म-कबीर सिंह

यह बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म कबीर सिंह साउथ सिनेमा की फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को भी अर्जुन रेड्डी की तरह दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म कबीर सिंह एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे कॉलेज की एक लड़की से प्यार हो जाता है। दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं लेकिन लड़की का परिवार उसकी शादी किसी और से कर देता है। इस फिल्म में प्यार करने से लेकर जुदाई तक से सभी रंगों को दिखाया गया है। फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  

फोटो- Instagram : shahidkapoor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.