सज-धज कर Sonam kapoor की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं Malaika Arora, लोग बोले- शादी में गई हो क्या?
malaika Arora in saree सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइक कुछ इस तरह पहुंचीं के लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। 9 जून को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपना 34वां बर्थडे सैलिब्रेट किया। सोनम ने अपने जन्मदिन पर पार्टी ऑर्गेनाइज की जिसमें घरवालों से लेकर कई फिल्मी सितारे नजर आए। लेकिन इन सबके बीच जो फिल्मी हस्ती सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनीं वो थीं मलाइका आरोड़ा। मलाइका सोनम की बर्थडे पार्टी में कुछ इस लुक में नजर आईं की लोगों ने उनका मज़ाक बनाना शुरू कर दिया।
दरअसल, मलाइक इंडियन लुक में पार्टी में पहुंची थीं। उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी जिस पर रेड कलर के फूल बने थे। उस पर मलाइका ने हैवी टीका और नेकलेस पहना हुआ था। इस लुक में वो काफी सुंदर लग रही थीं लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे वो किसी शादी में पहुंची हों। यूजर्स ने भी उन्हें कुछ इसी तरह के कमेंट के साथ ट्रोल कर दिया।
कुछ लोगों ने मलाइक को खूबसूरत कहा तो कुछ ने उनकी खिंचाई करते हुआ लिखा कि वो शायद भूल गईं कि वो एक बर्थडे पार्टी में जा रही हैं ना की शादी में। बता दें कि मलाइका के अलावा सोनम की पार्टी में उनके पति आनंद आहूजा, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन, शनाया कपूर, करण जौहर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर सहित कई सितारे मौजूद रहे।
यूजर्स ने किए कुछ ऐसे कमेंट :
Ssagarikasshukla Saree with mang tika for a birthday party 😂😂😂
mahishaikh67172 Malla aanti sangeet nahi tha😂😂😂
mernin_pel What the hell all are going she just attended her friend marriage ceremony and straight away she attended Sonam birthday party
itsmediksha Why is malaika over dressed 😆
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप