उर्वशी रौतेला ने शार्ट ड्रेस पहन किया कैटवॉक, लूटा फैंस का दिल
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने एक और नया लुक शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फैंस के लिए रोजाना कुछ नया लेकर आती हैं। खासकर सोशल मीडिया पर नई फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपडेट देती रहती हैं। उर्वशी कभी वेस्टर्न तो कभी साड़ी पहन अपने बोल्ड लुक से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाती हैं। अब उर्वशी ने एक और नया लुक शेयर किया है। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
उर्वशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर किया है। जिसमें वह ऑफ शोल्डर व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहन कैटवॉक करती नजर आ रही हैं। उनकी यह ड्रस सेमी ट्रांसपेरेंट और शिमरी है। ड्रेस के साथ उर्वशी ने डायमंड इयररिंग्स और ब्रेसलेट एक्सेसराइज किया है। बालों को उन्होंने पफ के साथ पोनीटेल किया है।
वहीं, मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्रॉज लिपस्टिक के साथ आंखो को हाईलाइट किया है। डार्क काजल, आइलाइनर, मस्कारा और आईलैशेज के साथ पिंक आइशैडो अप्लाई किया है। ग्लैम मेकअप और ब्लशड चीक्स में उर्वशी गॉर्जियस लग रही हैं। ओवरऑल लुक के साथ एक्ट्रेस ने ट्रेडी ट्रांसपेरेंट हील्स कैरी किया है।
उर्वशी के बैकग्राउंड में डेकोरेटेड क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है। जिससे लग रहा है कि उर्वशी का अभी तक क्रिसमस और न्यू इयर शेलिब्रेशन चल रहा है।
पोस्ट के साथ उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, "अपने अंदर एक अनकही कहानी को समेटे रहने से बड़ी कोई व्यथा नहीं है।" उर्वशी के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे है और कमेंट बॉक्स में लगातार हार्ट और फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक नई उपलब्धि हालिस की। इंस्टाग्राम पर उर्वशी ने 45 मिलियन फॉलोअर्स का माइलस्टोन एचीव किया है। जिसकी खुशी उन्होंने ग्लास कैपसूल में एक खतरनाक स्टंट करके जाहिर की था। उनका यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।