...तो इस कारण सोशल मीडिया से दूर थीं उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक ज़माने में रंगीला से लेकर छम्मा-छम्मा गर्ल के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर ने माना है कि वह आज के दौर की टेक्नोलॉजी में बहुत कमजोर हैं और इस कारण सोशल मीडिया से दूर रहती हैं।
उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि उन्हें टेक्नोलॉजी की ज्यादा समझ नहीं है और इसी कारण वो सोशल मीडिया में काफ़ी लेट आई हैं। हालांकि उन्होंने यह माना कि सोशल मीडिया एक बहुत ही सशक्त माध्यम है, उनके प्रशंसकों से जुड़ने के लिए। आगे उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी फिल्मी बैकग्राउंड परिवार से नहीं है लेकिन उन्हें सिनेमा जगत में प्रसिद्ध दिलाई उनके फैंस ने। जिसके चलते वह इस माध्यम से उन प्रसंशकों का धन्यवाद भी करती हैं, जिन्होंने उन्हें एक सफल अभिनेत्री बनाया। गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट हुई है। उर्मिला मातोंडकर उनके डांसिंग स्किल्स के लिए जानी जाती रही हैं। फिल्म ब्लैकमेल में उर्मिला मातोंडकर ने ‘बेवफा ब्यूटी’ आइटम सॉंग पर परफार्म किया है। फिल्म ब्लैकमेल में इरफान खान की अहम भूमिका है। फिल्म में कीर्ति कुल्हरी उनकी पत्नी और अरुणोदय सिंह उनकी पत्नी के आशिक का रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अप्रैल फूल’ डे के दिन टाइगर ने महकाई Box Office की बगिया और बाग़ी 2 की कमाई...