विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Urmila Matondkar के एक्स हसबैंड ने दूसरी पत्नी पर लुटाया प्यार, कैप्शन देख एक्ट्रेस के फैंस का हुआ भेजा फ्राई

Published: Tue, 11 Aug 2026 06:17 PM (IST)

उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड ने दूसरी पत्नी पर प्यार लुटाते हुए ऐसा कैप्शन शेयर किया, जिसे देखकर एक्ट्रेस के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड ने दूसरी पत्नी पर लुटाया प्यार/ फोटो- Instagram

उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड ने दूसरी पत्नी पर लुटाया प्यार/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उर्मिला मातोंडकर ने साल 2024 में जब अपने पति मोहसिन अख्तर से अलग होने की घोषणा की थी, तो 'रंगीला' एक्ट्रेस के फैंस को काफी झटका लगा था। एक तरफ जहां उर्मिला लगातार अपनी प्रोफेशन लाइफ पर ध्यान दे रही हैं, तो वहीं उनके एक्स हसबैंड अपनी दूसरी पत्नी के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

हाल ही में मोहसिन ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ कई फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा, जिसे देखने के बाद 'रंगीला' एक्ट्रेस के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

मोहसिन ने निदा भट्ट पर प्यार बरसाते हुए लिखा ये कैप्शन

मोहसिन अख्तर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज की एक पूरी लंबी चौड़ी सीरीज शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोहसिन ने कैप्शन में लिखा, "तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं बनी, बल्कि मेरा घर, मेरी शांति और मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा पार्ट बन चुकी हो। मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि वह मेरी जिंदगी में तुम्हें लेकर आया। मैं तुमसे ये वादा करता हूं कि हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा, हर पल को सेलिब्रेट करूंगा और जिंदगी के इस सफर में हमेशा तुमसे प्यार करूंगा।"

मोहसिन ने कैप्शन में आगे लिखा, "हम साथ में मिलकर एक बहुत ही खूबसूरत जीवन बनाने वाले हैं। मेरा बनने के लिए आपका शुक्रिया मेरी जान। मैं हमेशा आपका शुक्रगुजार रहूंगा।"

Screenshot 2026-08-11 180809

उर्मिला के फैंस का क्यों चढ़ा पारा

मोहसिन अख्तर का लिखा कैप्शन तो बहुत ही प्यार भरा था, लेकिन उर्मिला मातोंडकर के चाहने वाले इसलिए नाराज हो रहे हैं, क्योंकि उनका कहना है कि कुछ ऐसे ही शब्द उन्होंने अभिनेत्री के लिए भी बोले होंगे। एक यूजर ने लिखा, "यही सबकुछ आपने उर्मिला मातोंडकर से भी शादी के दौरान बोला ही होगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "फेमस होने के लिए पहले उर्मिला से शादी कर ली और बाद में उन्हें छोड़ दिया।"

Screenshot 2026-08-11 181009

हालांकि, इस बीच कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर की पहली मुलाकात साल 2014 में मनीष मल्होत्रा की एक पार्टी में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी वहीं से शुरू हुई और साल 2016 में कपल ने शादी कर ली। हालांकि, शादी के 8 साल बाद कपल एक दूसरे से अलग हो गया।

यह भी पढ़ें- Urmila Matondkar ने राम गोपाल वर्मा से की थी गुपचुप शादी, मंदिर में लिए थे सात फेरे? बॉलीवुड जर्नलिस्ट का दावा

यह भी पढ़ें- Urmila Matondkar के एक्स हस्बैंड मोहसिन ने रचाई दोबारा शादी, 2 साल पहले ही हुआ था तलाक