34 साल पहले गाने के चक्कर में पानी में बह गईं थीं उर्मिला, मरते-मरते बचीं एक्ट्रेस; श्रीलंका में हुआ था हादसा
34 साल पहले एक लव सॉन्ग के चक्कर में उर्मिला मातोंडकर जब श्रीलंका में शूट कर रही थीं, तो अचानक ...और पढ़ें

गाने की शूट के चक्कर में डूब गई थीं उर्मिला मातोंडकर/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
रोमांटिक गाने की शूटिंग के दौरान डूब रहीं थीं उर्मिला
उर्मिला मातोंडकर ने सुनाया था भयानक हादसे का किस्सा
श्रीलंका में एक्ट्रेस कर रही थीं एक्टर के साथ शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 90 के दौर की जब भी टॉप एक्ट्रेसेस की बात होती है, तो उसमें उर्मिला मातोंडकर का नाम जरूर शामिल होता है। बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत करने वालीं उर्मिला ने फिल्मी करियर में जुदाई, रंगीला, सत्या जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि उर्मिला मातोंडकर एक गाने के चक्कर में श्रीलंका में शूट के दौरान पानी के बहाव के साथ बह गई थीं। हालात ऐसे बन गए थे कि एक्ट्रेस मरते-मरते बची थीं।
समुद्र के किनारे पत्थरों पर गाना कर रही थीं शूट
गहरे पानी में डूबने का ये किस्सा खुद उर्मिला मातोंडकर ने शेयर किया था। यह किस्सा साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म द्रोही की शूटिंग के दौरान का है। उन्होंने लहरे रेट्रो को दिए गए पुराने इंटरव्यू में कहा था, "हम लोग श्रीलंका में शूटिंग कर रहे थे और बीच पर थे। एक बड़े पत्थर के ऊपर मैं और नागार्जुन बैठे हुए थे। कैमरा प्लेन में था, हमें सीन बताया गया था और मेरी पीठ समुद्र की तरफ थी, तो मुझे कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। मैं कुछ समझ भी पाती उससे पहले ही मैं अचानक से उड़ी और गिरी, क्योंकि समुद्र से आ रही लहरों का फोर्स इतना ज्यादा था कि मैं दूर जाके गिरी और मैं पानी में बह रही थी।"

नागार्जुन ने पानी से निकालने में की थी मदद
उर्मिला ने द्रोही की शूटिंग के दौरान का किस्सा सुनाते हुए आगे कहा, "नागार्जुन जो मेरे को-स्टार थे उसमें उन्होंने मुझे बचाया और तेज से पकड़ा। मुझे तैरना नहीं आता था। मैं उस वक्त इतनी ज्यादा घबरा गई थी कि मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं, क्योंकि मैं पानी के साथ बहती जा रही थी। उन्होंने मुझे पकड़ा और सलाह दी कि मैं पत्थर को कसकर पकड़ी रहूं। मैंने और उन्होंने पत्थर को कसकर पकड़ा हुआ था। मुझे लगा मैं मर गई, लेकिन जब मेरी आंखें खुली तो मैंने सबसे पूछा कि मैं जिंदा हूं ना। दो मिनट तक तो मेरी कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। वो गाना शूट करते हुए बहुत मजा भी आया था।"
पंचम दा के इस गाने को कर रही थीं शूट
उर्मिला मातोंडकर के साथ ये हादसा द्रोही के रोमांटिक गाने 'तुम जो मिले तो लगा है जैसे मिली जिंदगी' के दौरान का है। ये गाना एक बड़ा हिट था, जिसमें एक्ट्रेस और नागार्जुन की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म के इस गीत को सुरेश वाडेकर ने गाया था। वहीं इसके लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे थे। सुपरहिट गाने का म्यूजिक पंचम दा ने दिया था।
