विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: 9वें वीकेंड के बाद भी उरी की ऐसी कमाई, जानकर हिल जाएंगे आप

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 11 Mar 2019 03:22 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 12:03 PM (IST)

Uri Surgical Strike box office collection day 59- हाल ही में उरी ने रणवीर सिंह की सिंबा के 240 करोड़ 31 लाख रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा है।

Box Office: 9वें वीकेंड के बाद भी उरी की ऐसी कमाई, जानकर हिल जाएंगे आप
Box Office: 9वें वीकेंड के बाद भी उरी की ऐसी कमाई, जानकर हिल जाएंगे आप

मुंबई। बहुत सी ऐसी फिल्में होती हैं जो लोगों के दिलों पर सदियों तक छाप छोड़ जाती हैं। अपनी कहानी, गानों या अभिनय से। लेकिन उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज़ के 59 दिनों में लोगों के दिलों में जो देशप्रेम के प्रति जज़्बा पैदा किया है, वही कारण है कि ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफ़िस पर जमी हुई है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना स्टारर फिल्म उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज़ के 59 वें दिन यानि रविवार को भी 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया हैl फिल्म को अब तक 242 करोड़ 27 लाख रूपये का कलेक्शन मिल गया है। फिल्म के अब भी 250 करोड़ तक पहुंचने का चांस है।

हाल ही में उरी ने रणवीर सिंह की सिंबा के 240 करोड़ 31 लाख रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। फिल्म को नौंवे वीकेंड में जाकर भी एक करोड़ 8 लाख रूपये का कलेक्शन मिला हैl उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए। ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l फिल्म करीब 40 करोड़ के बजट में बनी है ।

यह भी पढ़ें: Badla Box Office Collection Day 3: चला बच्चन- तापसी का जादू, तीन दिन में इतने करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।