Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'उन्हें कश्मीर चाहिए, हमें उनका सिर...' Pahalgam हमले के बाद उरी डायरेक्टर ने निकाली अपनी भड़ास

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 02:13 PM (IST)

    साल 2019 में आई फिल्म उरीद सर्जिकल स्ट्राइक से फेमस हुए डायरेक्टर आदित्य धर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फैंस उन्हें उरी के नाम से ही पहचानते हैं। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म की कहानी 2016 में हुए पुलवामा हमले में भारत की तरह से लिए गए बदले पर थी। अब हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर उन्होंने रिएक्ट किया है।

    Hero Image
    आदित्य धार ने किया सोशल मीडिया पोस्ट (Photo: Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में जो हुआ उससे हर भारतीय के दिल में आक्रोश है। आतंकियों से बदला लेने के लिए कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। बैसारन घाटी, जिसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जाना जाता है, वहां हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 17 से अधिक लोग घायल हैं। पहलगाम में आतंकी हमला ऐसे समय पर हुआ जब पर्यटक आराम से घाटी का आनंद ले रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निर्देशक ने किया इंस्टाग्राम पोस्ट

    यह घटना दोपहर 2.30 बजे के आसपास की है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आतंवादियों के लिए सजा की मांग की है। वहीं निर्देशक आदित्य धर, जो वर्तमान में अपनी अगली फिल्म धुरंधर की शूटिंग में व्यस्त हैं,ने एक पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा निकाला। इस दिल दहला देने वाली घटना पर रिएक्ट करते हुए आदित्य धार ने इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट की। यामी गौतम के पति ने लिखा- 'उन्हें कश्मीर चाहिए हमें उनका सिर...''

    यह भी पढ़ें: 'आप उसे नहीं देख पाएंगे...'Yami Gautam ने अपने बेटे को लेकर क्यों कही ये बात, बोलीं- जिंदगी बदल गई

    फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह

    आदित्य धार की धुंआधार में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। धुरंधर की कहानी 1970 और 1980 के तनावपूर्ण समय में सेट है,जिसे भारत के R&AW का स्वर्ण युग माना जाता है। कहानी निखिल आडवाणी की 2013 की फिल्म डी-डे जैसी दुनिया में सेट है और कास्ट को फिल्म की कहानी पहले ही बहुत पसंद आई है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। अभिनेता को जो प्रोजेक्ट दिया गया है उसमें वो पूरी तरह से समर्पित है। रणवीर सिंह को हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट धुरंधर की शूटिंग करते हुए देखा गया था, जो उनके सामान्य से अलग लुक में था।

    फैंस को है बेसब्री से इंतजार

    इस फिल्म को जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे और बी62 स्टूडियो के आदित्य धर और लोकेश धर बना रहे हैं। आर्टिकल 370 की हालिया सफलता के बाद, दमदार कलाकारों और आदित्य धर के निर्देशन ने इसे सिनेमाघरों में आने वाली मच अवेटेड फिल्मों में से एक बना दिया है।

    यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने 'धुरंधर' में Ranbir Kapoor के लुक को किया कॉपी? खूंखार अवतार देख फैंस ने किया कमेंट

    comedy show banner
    comedy show banner