विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed: बदन ढकने के लिए इस बार उर्फी जावेद ने पहन ली ऐसी चीज, वीडियो देख चकराया लोगों का सर

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Thu, 31 Aug 2023 05:15 PM (IST)

अतरंगी कपड़े पहनने के लिए फेमस उर्फी जावेद हर बार कुछ ऐसा पहन कर आ जाते हैं जिसकी लोगों को ...और पढ़ें

File Photo of Urfi Javed. Photo Credit: Instagram
File Photo of Urfi Javed. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. अतंरगी फैशन सेंस के लिए फेमस हैं उर्फी जावेद
  2. उर्फी ने बार फिर अपनी ड्रेसिंग सेंस से किया हैरान
  3. एक्ट्रेस ने खिलौने वाली कार से ढका बदन

नई दिल्ली, जेएनएन। उर्फी जावेद अक्सर अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह कब कौन सी ड्रेस पहन लें, या कहीं भी क्या पहन कर आ जाए उनका कोई भरोसा नहीं। वह जब भी कोई नई ड्रेस पहन कर आती हैं, तो लोगों का हैरान होना तय है। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

उर्फी ने फिर किया ड्रेस से प्रयोग

कभी सेलोटेप से तो कभी ग्रीन टी बैग से अपना बदन ढकने वालीं उर्फी जावेद ने एक बार फिर टॉपलेस होकर अपनी बॉडी को यूनिक तरीके से ढका है। एक्ट्रेस ने इसका वीडियो भी शेयर किया है जिस पर जमकर लोगों ने कमेंट किया है।

बदन पर चढ़ा ली कार

इस पर उर्फी जावेद ने अपने शरीर पर बच्चों के खिलौने वाली कार चढ़ा ली है। नए वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने लोअर पहना है और अपर बॉडी को खिलौने वाली कार से ढका है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, "मैं अपनी कारों के साथ कार एक्सीडेंट के बाद सभी सेफ थे।"

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

वीडियो पर आए ये कमेंट

उर्फी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसे पर जमकर कमेंट किया है। एक ने लिखा, "मेरे बच्चे की कर वापस करो वह रो रहा है।" एक अन्य ने कमेंट किया, "जल्दी करो पार्किंग से गाड़ी निकालना है।"

गौरतलब है कि उर्फी जावेद कुछ टीवी शो और रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी के सीजन वन में पार्टिसिपेट किया था। इसके साथ ही बस स्प्लिट्सविला में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा के साथ सीरियल 'बेपनाह' में भी काम कर चुकी हैं। इस शो में उन्होंने कैमियो किया था। उर्फी बालाजी टेलीफिल्म्स के 'कसौटी जिंदगी की' में भी नजर आ चुकी हैं।