विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed New Look: बोल्ड टॉप पहनकर उर्फी ने खेला 'गुल्ली डंडा', फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Sun, 27 Aug 2023 04:43 PM (IST)

Urfi Javed New Look एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड लुक्स की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती ...और पढ़ें

उर्फी जावेद का नया लुक। (Photo Credit: Instagram)
उर्फी जावेद का नया लुक। (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. उर्फी ने नए बोल्ड लुक में बरपाया कहर।
  2. स्नूकर टेबल पर दिया पोज।
  3. फैंस ने कर दिया ट्रोल।

नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed New Look: एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद आए दिन अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से लाइमलाइट में छाई रहती हैं। वो कभी खाने की चीजों से, तो कभी ब्लेड जैसी घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों से ड्रेस बनाकर उसे पहने दिखाई देती हैं।

हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक के साथ एक फोटो शेयर की है। उर्फी के इसी बोल्ड लुक के चलते अक्सर वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अपने इस नए लुक में उर्फी बोल्ड टॉप पहने 'गुल्ली डंडा' खेलते हुए दिखाई दे रही हैं। उर्फी जावेद का ऐसा अवतार देखने के बाद लोग खुद को उनके पोस्ट पर कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर अपने पोस्ट से हंगामा मचा देती हैं।

बोल्ड टॉप पहने दिखाई दी उर्फी

उर्फी जावेद ने आज यानी रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो संतरी यानी ऑरेंज कलर का फुल बाजू टॉप पहने नजर आ रही हैं। ये टॉप फ्रंट से सिर्फ एक पतली-सी डोरी पर टिका हुआ है और बाकि ओपन है। ओपन टॉप पहने उर्फी बोल्ड अंदाज में पोज देते नजर आ रही है। इस तस्वीर में वो एक हाथ में स्टिक लेकर स्नूकर गेम की टेबल पर पोज कर रही हैं। इसके साथ ही उर्फी ने इस पोस्ट के कैप्शन में 'गुल्ली डंडा' लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

अलग-अलग चीजों से बनाती हैं ड्रेस

ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्फी ने कोई बोल्ड ड्रेस पहनी हो। वो इससे पहले भी अतरंगी कपड़ों में नजर आती रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कंघियों से ड्रेस बनाकर उसे पहने दिखाई दे रही थी। उर्फी के करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की और फिर बाद में धीरे-धीरे कई टीवी सीरियल जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, मेरी दुर्गा आदि में नजर आईं। बिग बॉस ओटीटी में भी उर्फी ने अपनी ड्रेस के जरिए काफी सुर्खियां बटोरी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

उर्फी की इस पोस्ट पर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें वेस्टर्न पहनने की सलाह दे रहा है, तो कोई ट्रेडिशनल के लिए बोल रहा है।